Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नई सामग्री से सूरज की रोशनी से पराबैगनी प्रकाश, देखें वीडियो Banmankhi Junction News: उद्घाटन से पहले ही टपकी अमृत भारत स्टेशन की छत; 21.5 करोड़ के निर्माण की खु... Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस...

अतिरिक्त पानी पीने की वजह से हुई थी ब्रूस ली की मौत !

  • मार्शल आर्ट को फिल्म में लोकप्रिय बनाया

  • एंटर द ड्रैगन फिल्म ने सारे रिकार्ड तोड़े थे

  • दिमाग के अंदर पानी जमता चला गया था

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः प्रसिद्ध मार्शल आर्ट्स के ज्ञाता और फिल्म अभिनेता ब्रूस ली की मौत रहस्यों से घिरी रही थी। उन्होंने कई फिल्मों में अपने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर खुद को पर्दे पर अमर बना लिया था। उसके बाद से किसी दूसरे कलाकार को मार्शल आर्ट के प्रदर्शन की वजह से इतनी प्रसिद्धी कभी नहीं मिली। उनकी फिल्म एंटर द ड़्रैगन ने उस काल में सफलता के सारे पूर्व रिकार्ड तोड़ दिये थे।

अचानक ही बहुत कम उम्र में जब उनकी मौत हो गयी तो इस पर कई सवाल उठे थे। यह कहा गया था कि विरोधियों द्वारा दिये गये अज्ञात जहर से उनकी मौत हुई थी। कुछ ने यह भी संदेह व्यक्त किया था कि गुप्त मार्शल आर्ट्स को सार्वजनिक बनाने की वजह से उनके गुरुओं ने ही उन्हें मौत की सजा दी थी। इसके बाद भी उनकी मौत क्यों हुई थी, यह रहस्य ही बना रहा था। वर्ष 1973 में मात्र 32 साल की उम्र में मरे ब्रूस ली की मौत के कारणों का अब पचास साल के बाद वैज्ञानिक निष्कर्ष निकाला जा सका है।

हम यह जानते हैं कि जीवन के लिए पानी जरूरी है। इसी वजह से चिकित्सक लोगों को हर दिन तीन से चार लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। वरना कम पानी की वजह से शरीर में मौजूद खून में कई विसंगतियां और विकार पैदा हो जाती है। लेकिन ब्रूस ली के मामले में पहली बार यह पता चला है कि अतिरिक्त पानी पीने की वजह से ही उनकी मौत हुई थी। करीब पचास साल पहले यह बताया गया था कि शरीर के दर्द को कम करने के लिए दर्द निवारक दवा ने उनके दिमाग पर गलत असर डाला था। अब वैज्ञानिक सारे पूर्व रिकार्डों की जांच के बाद इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि इस अभिनेता की मौत का कारण हाइपोनोट्रिमिया भी हो सकता है।

अपनी सेहत के प्रति सतर्क लोग नियमित तौर पर जल का सेवन किया करते हैं। शोध दल ने माना है कि जिस तरीके से शरी में सोडियम की मात्रा का अधिक होना खतरनाक है ठीक उसी तरह शरीर से सोडियम कम होने की वजह से भी इंसान की मौत हो सकती है। चीन में यह सोच प्रभावी है कि अधिक पानी पीना चाहिए। इसलिए ब्रूस ली भी अपने दैनिक जीवन में अधिक पानी पीया करते थे।

यह माना गया है कि ब्रूस ली जैसे मार्शल आर्टिस्ट के शरीर की प्रतिक्रियाएं आम इंसानों से भिन्न थी। ऐसे में अधिक जल का सेवन भी उनके शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डालता रहा। यह माना गया है कि बहुत अधिक पानी पीने की वजह से किडनी अपना स्वाभाविक काम नहीं कर पाता है। अतिरिक्त तरल से दूषित पदार्थ को छानने का किडनी का काम कमजोर हो जाता है। इसलिए ब्रूस ली के दिमाग में अतिरिक्त पानी एकत्रित होने लगा था। इसी वजह से उनके दिमाग में खून का आंतरिक रिसाव हुआ था और वही मौत का कारण बना था।