Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...

शहर से सटे इलाके में बाघ के पैरों के निशान

राष्ट्रीय खबर

जलपाईगुड़ीः शहर के बगल में कंचुआ बोआलमारी में बाघ घूम रहा है। वहां लोगों ने गीली मिट्टी में इसके पैरों के निशान भी देखे हैं। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग अपने खेतों तक में नहीं जा रहे हैं।

सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने वहां पहुंचकर उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। मंडलघाट इलाके के लोगों के इस इलाके में आलू की खेती होती है। अब बाघ के आतंक की वजह से लोग अपने खेतों में नहीं जा रहे हैं।

तिस्ता नदी के तट पर बाघ होने की शिकायत गुरुवार शाम से मिली थी। उसके बाद से ही आस पास के गांव के लोग रतजगा कर रहे थे।

इस बीच एक बकरी की मौत उस बाघ के हमले से होने की जानकारी दी गयी है। कुछ लोगों ने दावा किया है कि उनलोगों ने रात में उसकी आवाज भी सुनी है।

वहां पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने पूरी जानकारी लेने के बाद कहा कि यह शायद बाघ नहीं है बल्कि चीता है।

नदी तट और गांव के बाहर की गीली मिट्टी में जो पैरों के निशान थे, उसके आधार पर ऐसा दावा किया गया है। लोगों को खतरे से बचाने के लिए विभाग ने वहां कई इलाकों में पिंजरा लगा दिया है।