Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Crime News: धमतरी में बाइक के पैसों के विवाद में बुजुर्ग की हत्या; चौक पर सरेराह दिया वारदा... Mob Violence: स्टेपनी चोरी का शक और तालिबानी सजा! ट्रक ड्राइवर को कमरे में बंद कर पीटा, पुलिस ने शुर... Chhattisgarh Property Registry: महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदने पर 50% की छूट; सैनिकों और पूर्व सैनिको... Chirmiri News: चिरमिरी नगर निगम की बड़ी लापरवाही; बिना रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस के कबाड़ में तब्दील... Bastar Development: बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचा बैंकिंग नेटवर्क; आर्थिक सशक्तिकरण क... Bhilai News: भिलाई में चाकूबाजी के आरोपियों का निकाला जुलूस; पुलिस ने सड़क पर लगवाई उठक-बैठक Rajasthan Crime: अलवर में थाने पर पथराव, पुलिसकर्मी जख्मी; बुलेट जब्ती के विरोध में हिंसक हुई भीड़ Punjab News: 'बेअदबी बर्दाश्त नहीं'; सीएम भगवंत मान ने शुरू की शुक्राना यात्रा, श्री दरबार साहिब में... Google Chrome Alert: सावधान! बिना परमिशन 4GB की फाइल डाउनलोड कर रहा है क्रोम; जानें क्या है यह पूरा ... Supreme Court on Bihar Police: रिश्वत कांड में नया मोड़! चूहों ने निगले पैसे? सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस...

वर्मिज पाइथन अजगर के पेट से निकला मगरमच्छ

  • एक किनारे सुस्त पड़े अजगर का पेट फूला था

  • इस सांप की लंबाई 18 फीट के करीब पायी गयी

  • फ्लोरिडा में यह प्रजाति करीब एक लाख से अधिक

फ्लोरिडाः यहां के एवरग्लेड्स पार्क के कर्मचारियों ने एक बड़े आकार के अजगर के पेट के अंदर से पांच फीट लंबा मगरमच्छ निकाला है। दरअसल पार्क के कर्मचारियों की नजर अचानक से इस 18 फीट लंबे विशाल अजगर पर पड़ी थी। इन इलाकों में वर्मिज पाइथन प्रजाति के अजगरों की तादाद तेजी से बढ़ी है। इसी वजह से वे अनेक बार जंगल के अपने इलाकों को छोड़कर लोगों के आवासीय इलाकों तक पहुंच रहे हैं।

पार्क के कर्मचारियों ने यह देखा कि किसी बड़े जानवर को खा लेने के बाद यह बड़ा अजगर चल फिर नहीं पा रहा है। बाद में इस अजगर का जब पेट चीरा गया तो उसके अंदर से मगरमच्छ निकल आया। इससे स्पष्ट हो गया कि इस अजगर ने घात लगाकर किसी मगरमच्छ को ही अपना शिकार बना लिया था।

वैसे अनुमान है कि मगरमच्छ का आकार छोटा होने की वजह से अजगर को अपना शिकार करने में सफलता मिल गयी थी। वरना पहले से इस बात के प्रमाण मौजूद हैं कि इन दोनों प्रजातियों के बड़े आकार के प्राणियों की टक्कर में दोनों की जान चली गयी है।

पार्क के कर्मचारियों का मानना है कि अजगर ने यह शिकार आस पास ही किया होगा। पास के किसी इलाके से बाहर निकले अजगर को पकड़ने तथा बाद में अपने तरीके से उसे निगल लेने का काम अजगर ने इसी इलाके में किया था। यह सभी को पता है कि किसी बड़े प्राणी को अपना भोजन बना लेने के बाद अजगर इसी वजह से हिल नहीं पाता है और शिकार के हजम होने तक वहीं पड़ा रहता है।

वर्मिज पाइथन के बारे में बताया गया है कि वे आकार में बीस फीट तक लंबे हो जाते हैं। हाल के दिनों में इस इलाके में उनकी आबादी तेजी से बढ़ रही है। एक सर्वेक्षण के मुताबिक एवारग्लेड्स के जंगलों में अब करीब एक लाख ऐसे अजगर मौजूद हैं। कभी इस प्राणी को पालतू बनाकर ही फ्लोरिडा लाया गया था। नये कानून के आने के बाद सत्तर के दशक में लोगों को उन्हें जंगल में छोड़ देना पड़ा था। जंगल में जाने के बाद ही उनकी संख्या तेजी से बढी है। अब ऐसे अवसरों पर बर्मिज पाइथनों को मार डालने की अनुमति दी गयी है। इसी वजह से पार्क के कर्मचारियों ने सांप का पेट चीरकर अंदर का भोजन यानी मरा हुआ मगरमच्छ देखा।