Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... अब अंतरिक्ष अभियानों में मददगार बनने जा रहा है ए आई धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़...

डीआर कांगो ने 15 कैदियों को एम23 विद्रोहियों को सौंपा

पूर्व में हुए समझौता के तहत शांति स्थापना की प्रक्रिया

दोहाः डी आर कांगो ने देश के पूर्वी हिस्से में कांगो रिवर अलायंस/मार्च 23 मूवमेंट के विद्रोहियों को 15 कैदी रिहा करके सौंप दिए हैं। इस बात की आधिकारिक घोषणा इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रास द्वारा की गई है, जिसने इस क्षेत्र में संघर्ष को समाप्त करने के लिए पिछले साल कतर की मध्यस्थता से हुए समझौते के तहत कैदियों के इस पहले ज्ञात स्थानांतरण की प्रक्रिया को सुगम बनाया है।

यह कैदियों की अदला-बदली और रिहाई की प्रक्रिया गुरुवार और शुक्रवार को हुई, जो छोड़े जाने वाले बंदियों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए चली लंबी वार्ताओं के बाद पूरी हुई। रेड क्रॉस के एक बयान के अनुसार, गुरुवार शाम को सरकारी नियंत्रण वाले पूर्वी कांगो के बेनी शहर से एक काफिले में रवाना होने से पहले इन 15 कैदियों ने स्वेच्छा से स्थानांतरित होने पर सहमति जताई थी।

यह यात्रा युगांडा के रास्ते आगे बढ़ी और इसके बाद यह काफिला डीआरसी के उत्तर किवु प्रांत के रुतशुरु क्षेत्र में पहुंचा, जहां शुक्रवार को इन कैदियों को औपचारिक रूप से एमन23 को सौंप दिया गया। गौरतलब है कि एम23 ने शुरुआती 2025 में कांगो सरकार के नियंत्रण से उत्तर और दक्षिण किवु की क्षेत्रीय राजधानियों पर कब्जा कर लिया था।

राजधानी किंशासा में रेड क्रॉस के अभियानों की प्रमुख स्टेफनी एलर ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह स्थानांतरण भविष्य में इस तरह की और अधिक रिहाई का मार्ग प्रशस्त करेगा। एलर ने कहा, हमें उम्मीद है कि इस कार्रवाई से उन परिवारों को राहत मिलेगी जो लंबे समय से अपने प्रियजनों से बिछड़े हुए थे।

बंदियों की यह रिहाई सितंबर में कांगो सरकार और एम23 के बीच कतर की मध्यस्थता में हस्ताक्षरित समझौते की मुख्य शर्तों में से एक थी। कतर ने शुक्रवार को इन कैदियों की रिहाई का स्वागत किया है। कतर के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, बंदियों की रिहाई दोनों पक्षों के बीच विश्वास को मजबूत करने और क्षेत्र में शांतिपूर्ण तथा स्थायी समाधान की दिशा में और अधिक प्रगति के लिए अनुकूल परिस्थितियां पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बयान में यह भी जोड़ा गया कि कतर को पूरी उम्मीद है कि यह कदम दोनों पक्षों के बीच विश्वास-बहाली के उपायों को बढ़ावा देगा और कांगो के लोगों की शांति, विकास तथा समृद्धि की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक प्रेरणा का काम करेगा।