Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क... Bhojshala Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दोनों पक्ष धैर्य रखें, एएसआई की निगरानी में नमाज के लिए ओपन स्... Lalu Prasad Yadav: सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से किया इनकार Mirzapur News: बैंक खाता खुलवाना पड़ा भारी, किसान को मिला 41 करोड़ के लेनदेन और 7 करोड़ जीएसटी का नोटिस राम मंदिर दान चोरी मामला: कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी का बड़ा बयान, कहा - "इस्तीफा नहीं दूँगा, शिवाजी ... Gautam Gambhir vs Virat Kohli: बर्मिंघम में प्रैक्टिस के दौरान गंभीर और विराट के बीच दिखी दूरी, अनबन... Ranveer Singh Pralay: वर्ल्ड क्लास ज़ॉम्बी फिल्म बनाने की तैयारी, फिल्म में हॉलीवुड के टॉप प्रोस्थेटि...

बदरीनाथ मंदिर दानपात्र चोरी मामला: आरोपी प्रमोद नौटियाल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, सीसीटीवी से हुआ बड़ा खुलासा

बदरीनाथ मंदिर में 2 जुलाई को दानपात्र (थाली भेंट) के पैसों की गिनती के दौरान चोरी करते हुए पकड़े गए आरोपी को ज्योतिर्मठ की अदालत ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी प्रमोद नौटियाल, जो मंदिर समिति अध्यक्ष का सरकारी पीए और प्रोटोकॉल अधिकारी है, को चमोली पुलिस की संयुक्त टीम ने 12 जुलाई की देर रात उसके आवास से गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने पुलिस की कस्टडी डिमांड खारिज करते हुए उसे जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया है।

🕵️ नोटों की चोरी का ‘हाई-टेक’ तरीका

पुलिस क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट एवं इंस्पेक्टर महादेव उनियाल की टीम ने जब मंदिर के गणना कक्ष की सीसीटीवी हार्ड डिस्क खंगाली, तो आरोपी की चालाकी देखकर सभी दंग रह गए। फुटेज में आरोपी नौटियाल को बेहद शातिर तरीके से नोटों की गड्डी अपने मोबाइल के नीचे छिपाकर गणना कक्ष से बाहर आते और उसे सुरक्षित स्थान पर रखते हुए देखा गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने मंदिर के लिफाफे से सोने-चांदी के सिक्के और शालिग्राम शिला भी चुराकर अपने कोट की जेब में छिपा लिए थे।

📉 कब से चल रहा था यह खेल?

पुलिस की जांच में केवल 2 जुलाई ही नहीं, बल्कि 29 जून की सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी इसी प्रकार नोटों की गड्डी ले जाते हुए दिखा है। सूत्रों के अनुसार, मंदिर में यह खेल काफी लंबे समय से चल रहा था, लेकिन आरोपी के रसूख और प्रभाव के कारण अन्य कर्मचारी कुछ भी बोलने से डरते थे। पुलिस ने फिलहाल आरोपी का एक सरकारी लैपटॉप भी जब्त किया है, जिससे मामले में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

📢 नार्को टेस्ट की मांग और सियासत

इस मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। कांग्रेस नेता कमल रतूड़ी ने इसे मंदिर में हो रही ‘खुली लूट’ बताते हुए कहा कि यह सब किसी प्रभावशाली व्यक्ति की शह के बिना संभव नहीं है। उन्होंने आरोपी का नार्को टेस्ट कराने और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के वर्तमान बोर्ड को भंग करने की मांग की है, ताकि जांच प्रक्रिया प्रभावित न हो।