Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्... Calcutta High Court: आरोपी की कमर में रस्सी बांधकर घुमाना मानवाधिकारों का उल्लंघन; कोर्ट ने पुलिस को... Pune Ketan Agarwal Murder Case: पुणे लोहागढ़ हत्याकांड में बड़ा खुलासा; विग पहनने की आदत से परेशान मं... UCC in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी शुरू; रंजना देसाई की अध्यक...

RIMS Director Resignation: रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार के इस्तीफे पर घमासान; सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

रांची: रिम्स (RIMS) निदेशक डॉ. राजकुमार के इस्तीफे ने झारखंड की राजनीति को गरमा दिया है। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। जहां एक ओर बीजेपी ने इसे सरकार की विफलता और अधिकारियों की प्रताड़ना करार दिया है, वहीं झामुमो और कांग्रेस ने इसे निदेशक का व्यक्तिगत निर्णय बताया है।

👿 बीजेपी का हमला: “मंत्री को देना चाहिए था इस्तीफा”

बीजेपी प्रवक्ता रविनाथ किशोर ने आरोप लगाया कि रिम्स निदेशक को बार-बार विभाग और सरकार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उन्होंने पद छोड़ना ही बेहतर समझा। बीजेपी ने दावा किया कि सीआईडी जांच केवल एक बहाना है, जबकि असल जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की नाकामी की है, जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए था।

🤝 झामुमो का पलटवार: “इस्तीफा व्यक्तिगत निर्णय”

सत्तारूढ़ झामुमो (JMM) ने प्रताड़ना के आरोपों को पूरी तरह नकार दिया है। प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि डॉ. राजकुमार को जांच का सामना करना चाहिए था, क्योंकि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आती है। झामुमो का मानना है कि इस्तीफा देना उनका अपना निर्णय था, किसी ने उन्हें बाध्य नहीं किया।

🛡️ कांग्रेस का तर्क: “जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही सरकार”

कांग्रेस ने राज्य सरकार के बचाव में कहा कि महागठबंधन की सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर चलती है। मीडिया विभाग प्रभारी राकेश सिन्हा ने स्पष्ट किया कि किसी भी गड़बड़ी की शिकायत पर जांच करना कानून सम्मत प्रक्रिया है। उन्होंने बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि रिम्स निदेशक को किसी ने मजबूर नहीं किया, वे जांच की प्रक्रिया से आहत होकर नहीं, बल्कि स्वयं अपनी इच्छा से इस्तीफा दिए हैं।