Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Online Betting Raid: दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई; रांची से संचालित सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश, भारी... Kanker News: जर्जर भवन के कारण ग्रामीण के घर में लग रही स्कूल; बाबूदबेना गांव के बच्चे शिक्षा से महर... Bijapur Farmers Protest: डीजल-पेट्रोल की किल्लत से परेशान किसानों का हल्ला बोल; विधायक के नेतृत्व मे... Chhattisgarh Driver Protest: महासमुंद में ड्राइवरों की विशाल रैली; 15 सूत्रीय मांगों के लिए कलेक्ट्र... Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार एंट्री; दंतेवाड़ा से हुई शुरुआत, गर्मी... CIMFR Innovation: कोयला खदानों के कचरे से अब बनेंगे सड़क और पुल; सिंफर वैज्ञानिक की बड़ी खोज Jharkhand News: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी; अब एक महीने का वेतन मिलेगा अग्रिम, जानें नियम Madhuban Encroachment News: मधुबन में प्राकृतिक नालों पर अतिक्रमण से मचा बवाल; ग्रामीणों ने दी आंदोल... Jharkhand T20 Cricket League 2026: छोटानागपुर रॉयल्स और संथाल स्ट्राइकर्स ने जीत के साथ किया लीग चरण... Train Cancelled List: पलामू में 14 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, 16 एक्सप्रेस डायवर्ट; 28 जून तक रहेगा रेल...

Gas Cylinder Safety: बरसात में गैस सिलेंडर लेने से पहले रहें सावधान; नीचे छिपा हो सकता है सांप या जहरीला जीव

लुधियाना: आगामी बरसाती मौसम को देखते हुए घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा चेतावनी जारी की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, जिसमें गैस सिलेंडर के निचले हिस्से में बने लोहे के कड़े (रिंग) में सांप छिपा हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

आखिर सिलेंडरों में कैसे पहुंच जाते हैं जहरीले जीव?

विशेषज्ञों का मानना है कि गैस कंपनियों के प्लांट और गोदाम अक्सर खुले क्षेत्रों या बाहरी इलाकों में स्थित होते हैं। बारिश के दौरान इन स्थानों पर झाड़ियां और नमी बढ़ने से सांप, बिच्छू, मेंढक और अन्य सरीसृप सुरक्षित ठिकानों की तलाश में इधर-उधर निकलते हैं। सिलेंडर का निचला कड़ा (रिंग) इन जीवों के छिपने के लिए एक आदर्श जगह बन जाता है। हालांकि ऐसी घटनाएं बहुत दुर्लभ हैं, लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है।

सुरक्षा हर मामले में जरूरी: गौरव हांडा

अवतार गैस इंटरप्राइजेज के प्रमुख गौरव हांडा ने बताया कि गैस कंपनियों के प्लांट में मशीनों द्वारा सिलेंडरों की सघन जांच की जाती है, फिर भी एहतियात बरतना जरूरी है। उन्होंने उपभोक्ताओं को सलाह दी कि:

  • सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय उसके निचले हिस्से (रिंग) की अच्छी तरह जांच करें।

  • सिलेंडर को घर के अंदर लाने से पहले उसे सावधानीपूर्वक हिलाकर या टॉर्च की मदद से देख लें।

  • बरसात के दौरान सावधानी ही बचाव का एकमात्र तरीका है।