Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर ऑस्ट्रेलियाई अरबपति ने दिया 10 मिलियन डॉलर का दान Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप राम मंदिर दान पर अदालत संज्ञान लेः अखिलेश यादव Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला... Kanpur Dehat News: दामाद ने अपनी ही सास से रचाई शादी; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप नये प्रदेश अध्यक्ष की बहाली के बाद पंजाब भाजपा में हंगामा NEET Re-Exam 2026: पेपर लीक रोकने के लिए वायुसेना की मदद; IAF हेलीकॉप्टर से परीक्षा केंद्रों तक पहुं... जबरन अपने नागरिकों को भेज रहा है भारतः बांग्लादेश

Nuh Police Action: शादी में हुड़दंगबाजी पड़ी भारी; थार की छत पर स्टंट करने वाले दूल्हे और 4 चालकों पर FIR

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में शादी समारोहों के दौरान कानून को ताक पर रखकर किए जाने वाले ‘स्टंट’ पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। गांव नाई नंगला से चंदेनी जा रही एक बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक थार गाड़ियों की छतों पर खड़े होकर और बैठकर खतरनाक स्टंट करते दिखे। इस लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए नूंह पुलिस ने दूल्हे आकिब समेत 4 वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की है।

⚠️ लापरवाही से खतरे में थी जान

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बारात में शामिल गाड़ियां तेज रफ्तार में थीं और युवक छत पर खड़े होकर स्टंट कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस प्रकार की लापरवाही न केवल स्टंट करने वालों के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती थी। पुलिस को मौके पर पता चला कि दूल्हे ने कथित तौर पर यह जिद की थी कि “थार की छतों पर चढ़कर जाना है, निकाह बार-बार नहीं होता।”

⚖️ पुलिस ने लिया स्वतः संज्ञान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव नाई नंगला पहुंची, लेकिन तब तक बारात रवाना हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो को आधार बनाते हुए स्वतः संज्ञान लिया और प्राथमिक जांच के बाद दूल्हे आकिब और संबंधित थार गाड़ियों के ड्राइवरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।