Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्पेन में सत्ता विरोधी आंदोलन जोर पकड़ता जा रहाहै फ्रांस में इजरायली सुरक्षा मंत्री बेन ग्विर पर प्रतिबंध Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... खसरे के प्रकोप से 500 से अधिक बच्चों की मौत Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... चुनाव की मांग को लेकर सर्बिया में विशाल रैली Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ...

चुनाव की मांग को लेकर सर्बिया में विशाल रैली

भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के निशाने पर अब सरकार भी आयी

एजेंसियां

बेलग्रेड: भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से उपजी समय से पहले (मध्यावधि) चुनाव कराने की मांग को दोहराने के लिए शनिवार को मध्य बेलग्रेड में हजारों प्रदर्शनकारी एकत्र हुए। यह आंदोलन एक रेलवे स्टेशन पर हुए भीषण हादसे के बाद शुरू हुआ था। नवंबर 2024 में नोवी साद में स्टेशन की छत गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद से इस घटना की पारदर्शी जांच की मांग धीरे-धीरे समय से पहले चुनाव कराने के एक बड़े अभियान में बदल गई।

ढोल-नगाड़ों और सीटियों की गूंज के बीच आंदोलन का मुख्य नारा, छात्र जीत रहे हैं लगाते हुए लोगों की भारी भीड़ शहर के मध्य में स्थित स्लाविजा स्क्वायर की ओर बढ़ी। पेड़ों पर लटके बड़े बैनरों, टी-शर्टों, बैज और स्टिकर पर भी यही नारा लिखा हुआ था।

शनिवार देर रात रैली समाप्त होने के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें शुरू हो गईं। नकाबपोश लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और बोतलें व पटाखे फेंके, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। एक पत्रकार ने कई लोगों को गिरफ्तार होते देखा, जबकि पुलिस के वाहनों ने भीड़ को राष्ट्रपति भवन और संसद भवन से दूर रखा। अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में कहा, आज शाम स्लाविजा में सार्वजनिक सभा की समाप्ति के बाद जिन लोगों ने भी सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों पर हमला किया है, उनकी पहचान कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, आज रात हमने जो दृश्य देखे… वे सर्बिया के लिए अच्छे नहीं हैं, इन दृश्यों ने हमारे देश के हर नागरिक को दुखी किया है। उन्होंने आगे कहा, वे इसके जरिए कुछ भी नहीं बदल पाएंगे।

पुलिस प्रमुख ड्रैगन वासिलिविक ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस के अनुमान के अनुसार रैली में करीब 34,000 लोग शामिल हुए थे। हालांकि, इस संबंध में कोई स्वतंत्र अनुमान उपलब्ध नहीं था। रैली में शामिल एक अन्य प्रदर्शनकारी, पेंशनभोगी ज़ोरान साविच ने कहा, आज एक स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है। बदलाव आना ही चाहिए, सर्बिया को एक लोकतांत्रिक देश बनना चाहिए और कानून का शासन सभी के लिए समान रूप से मौजूद होना चाहिए। सर्बिया को लोकतांत्रिक, यूरोपीय समुदाय का हिस्सा बनना ही होगा।