Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ... Crime News: शहीद सूबेदार के परिवार से लाखों की ठगी; कनाडा भेजने के नाम पर रिश्तेदार ने लगाया चूना, म... Crime News: जज का चपरासी निकला अफीम तस्कर; काली वरना कार में सप्लाई करते 4 गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा Haryana NHM Workers News: हरियाणा NHM कर्मचारियों की बड़ी जीत; सरकार ने मानी मुख्य मांग, खत्म होगी ह... Jind News: जींद पुलिस का सख्त एक्शन; रंगदारी मांगने वाले बदमाशों का निकाला जुलूस, अब मांग रहे माफी Vinesh Phogat News: विनेश फोगाट के मुद्दे पर रणदीप सुरजेवाला का सरकार पर तीखा हमला; पूछे कई गंभीर सव... Crime News: शराब की लत ने उजाड़ा घर; नशेड़ी घर जमाई ने पत्नी और सास पर किया जानलेवा हमला, दोनों अस्प... Senior Citizen News: बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी; श्री हजूर साहिब की नि:शुल्क यात्रा शुरू, जानें आ... NH 45 Traffic Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ट्रेलर पलटने से लगा महाजाम; सड़क के दोनों ओर लगी वाहन...

Water Crisis Management: अब गर्मी में नहीं प्यासा रहेगा शहर; जल संकट के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर ने शुरू की बड़ी तैयारी

धमतरी: ग्राम कसावाही में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के स्थायी समाधान को लेकर प्रशासन अब गंभीरता से काम कर रहा है. इसी कड़ी में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा शनिवार को कसावाही गांव पहुंचे और ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनी. कलेक्टर ने बरगद और नीम के पेड़ की छांव में चौपाल लगाकर लोगों से बात की. ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं को खुलकर कलेक्टर के सामने रखा और उनके समाधान की मांग की.

जन समस्याओं को लेकर लगी चौपाल

कलेक्टर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव में तत्काल राहत के लिए प्रशासन द्वारा बोर खनन कराया जा रहा है, ताकि लोगों को पेयजल उपलब्ध हो सके. कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि यह केवल अस्थायी व्यवस्था है. कसावाही में भविष्य में पेयजल संकट दोबारा न हो, इसके लिए पाइपलाइन विस्तार सहित स्थायी जल व्यवस्था की व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएगी.

ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने जल संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया. उन्होंने कहा कि अत्यधिक भू-जल दोहन के कारण गांवों में जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है, जिससे गर्मी के मौसम में पेयजल संकट गहराता जा रहा है. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे गर्मी में धान की फसल लेने से बचें और कम पानी वाली वैकल्पिक खेती अपनाएं.

जिला प्रशासन की अपील का असर भी गांव में देखने को मिलने लगा है. ग्रामीणों और किसानों ने सामूहिक रूप से अगले वर्ष से गर्मी में धान की खेती नहीं करने का संकल्प लिया. हमारा संदेश है कि हमें जल, जंगल और जमीन तीनों को आने वाली पीढ़ी के लिए बचाना है: अबिनाश मिश्रा, कलेक्टर, धमतरी

स्व-सहायता समूह से मुलाकात

कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की और उन्हें मुर्गीपालन, बकरीपालन सहित अन्य आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने किसानों को रागी, सब्जी-भाजी और औषधीय फसलों जैसी कम पानी में होने वाली खेती अपनाने की सलाह दी. वहीं, गांव की स्वच्छता व्यवस्था देखकर कलेक्टर काफी प्रभावित नजर आए. उन्होंने साफ-सफाई बनाए रखने के लिए ग्रामीणों की सराहना की और स्वच्छता सम्मान राशि भी भेंट की.

स्कूल भवन को देखा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायत भवन और स्कूल भवन में निर्माणाधीन शेड कार्यों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए. इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र ठाकुर, एसडीएम पीयूष तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.