Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Crime News: शहीद सूबेदार के परिवार से लाखों की ठगी; कनाडा भेजने के नाम पर रिश्तेदार ने लगाया चूना, म... Crime News: जज का चपरासी निकला अफीम तस्कर; काली वरना कार में सप्लाई करते 4 गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा Haryana NHM Workers News: हरियाणा NHM कर्मचारियों की बड़ी जीत; सरकार ने मानी मुख्य मांग, खत्म होगी ह... Jind News: जींद पुलिस का सख्त एक्शन; रंगदारी मांगने वाले बदमाशों का निकाला जुलूस, अब मांग रहे माफी Vinesh Phogat News: विनेश फोगाट के मुद्दे पर रणदीप सुरजेवाला का सरकार पर तीखा हमला; पूछे कई गंभीर सव... Crime News: शराब की लत ने उजाड़ा घर; नशेड़ी घर जमाई ने पत्नी और सास पर किया जानलेवा हमला, दोनों अस्प... Senior Citizen News: बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी; श्री हजूर साहिब की नि:शुल्क यात्रा शुरू, जानें आ... NH 45 Traffic Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ट्रेलर पलटने से लगा महाजाम; सड़क के दोनों ओर लगी वाहन... Water Crisis Management: अब गर्मी में नहीं प्यासा रहेगा शहर; जल संकट के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर... Chhattisgarh Election 2026: धमतरी में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट; धारा 144 के साथ चुनावी सभाओ...

Prayagraj to Bilaspur News: ‘आखिरी सफर’ साबित हुई बस यात्रा; प्रयागराज से बिलासपुर जा रहे यात्री की सीट पर बैठे-बैठे मौत

कवर्धा: इलाहाबाद से बिलासपुर जा रही एक यात्री बस में उस समय हड़कंप मच गया, जब बस में सफर कर रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक बस की सीट पर बैठा हुआ था और यात्रा के दौरान अचानक अचेत हो गया. काफी देर तक कोई हरकत नहीं होने पर बस कर्मियों और यात्रियों को संदेह हुआ, जिसके बाद उसकी स्थिति की जांच की गई.

इलाहाबाद से बिलासपुर तक का था सफर

जानकारी के अनुसार मृतक युवक ने इलाहाबाद से बिलासपुर तक का टिकट लिया हुआ था. युवक की हालत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही चालक और परिचालक ने तुरंत बस को पंडरिया थाना पहुंचाया और पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया भेजा गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. युवक के पास से कोई स्पष्ट पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने की बात सामने आ रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके. पंडरिया पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

आसपास के थानों से पूछताछ

पुलिस आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है. वहीं बस में सफर कर रहे यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.