Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... सीआरपीएफ कैंप में गोली चलने से तीन की मौत गिरफ्तारी के बाद अदालती आदेश पर उदयनिधि रिहा रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... ई 20 के खेल पर आक्रामक बनी हुई है आम आदमी पार्टी चुटकुले और मीम्स के सहारे मोदी का मुकाबला गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ...

MP Panchayat Election: मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव में बड़े बदलाव की तैयारी; महापौर की तर्ज पर होगा सरपंच का चुनाव, जानें नया नियम

भोपाल। प्रदेश में अगले साल त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होंगे। जिला और जनपद पंचायत के अध्यक्ष सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं। इसमें प्रलोभन से लेकर दबाव तक कई तरह के आरोप लगते हैं। इसे देखते हुए सरकार नगर निगम के महापौर, नगर पालिका और परिषद के अध्यक्ष के चुनाव की तरह प्रत्यक्ष प्रणाली यानी सीधे जनता से चुनाव कराने की तैयारी है।

इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अन्य राज्यों के प्रविधानों का अध्ययन करा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग से कहा गया है कि वह इसे लेकर अपने स्तर पर भी तैयारी करे।

राजनीतिक दलों का पूरा दखल

प्रदेश में भले ही ये चुनाव गैरदलीय आधार पर होते हैं लेकिन इसमें राजनीतिक दलों का पूरा दखल रहता है। जिस दल की सदस्य संख्या अधिक होती है, उसका समर्थित व्यक्ति अध्यक्ष बन जाता है। जिन निकायों में एक दल के समर्थकों का बहुमत नहीं होता है, वहां सदस्यों को प्रलोभन दिए जाने के साथ धमकाने की शिकायतें भी सामने आती हैं।