Breaking News in Hindi

Indore Crime: इंदौर में जीआरपी सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र की युवती की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

 इंदौर। कनाड़िया पुलिस ने शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) में पदस्थ सिपाही सचिन चंद्रवंशी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने फोटो और वीडियो की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार मूलत: महाराष्ट्र निवासी पीड़िता से आरोपी की इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर इंदौर बुलाया था। नवंबर 2018 में शासकीय क्वार्टर में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी के अन्य युवती से भी संबंध रहे है। वह उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगा था।