Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पिछले चार दशकों से डाक्टर और मरीज दोनों गलतफहमी में थे घने जंगलों के निवासियों का अपनी गुप्त संवाद तंत्र कायम है, देखें वीडियो Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर असम में समान नागरिक संहिता विधेयक पास Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... अगले चुनाव में 33 फीसद सीट महिलाओं कोः  नारा लोकेश Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... वामपंथी समर्थकों ने अफसरों पर हमला कर दिया Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स...

केरल में चुनाव जीतने के बाद यूडीएफ की राजनीति तेज

वेणुगोपाल और चेन्नीथला ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

  • एक दशक बाद सत्ता में वापसी

  • स्पष्ट हुआ कि फैसला हाईकमान लेगा

  • वेणुगोपाल के पोस्टर भी लग गये हैं

राष्ट्रीय खबर

तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा चुनाव 2026 में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे की प्रचंड जीत के बाद अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला ने दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा में यूडीएफ ने 102 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर एक दशक बाद सत्ता में वापसी की है। कांग्रेस गठबंधन के भीतर 63 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि उसकी सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने 22 सीटों पर कब्जा किया है। वर्तमान में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में मुख्य रूप से तीन नाम चर्चा में हैं—के.सी. वेणुगोपाल, रमेश चेन्नीथला और निवर्तमान विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन।

रमेश चेन्नीथला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद का अंतिम निर्णय कांग्रेस हाईकमान द्वारा लिया जाएगा और पार्टी का हर कार्यकर्ता उसे स्वीकार करेगा। वहीं, तिरुवनंतपुरम की सड़कों पर के.सी. वेणुगोपाल के समर्थकों ने उनके पोस्टर लगाकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलें और तेज हो गई हैं।

कांग्रेस आलाकमान ने सरकार गठन की प्रक्रिया को सुचारू बनाने और विधायकों की राय जानने के लिए अजय माकन और मुकुल वासनिक को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वेणुगोपाल ने इस जीत का श्रेय राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व पर जनता के भरोसे को दिया है। 9 अप्रैल को हुए मतदान के परिणाम सोमवार को घोषित किए गए थे, जिसमें एलडीएफ को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। अब सभी की निगाहें दिल्ली पर टिकी हैं कि हाईकमान किसके सिर पर केरल की सत्ता का ताज सजाता है।