Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी चुनाव में एन रंगास्वामी का करिश्मा बरकरार Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... देश में वामपंथी आंदोलन का अंति किला भी ढह गया जेपी एसोसियेट्स को लेकर अडानी का प्रस्ताव बरकार Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी अभिनेता से विजेता बने विजय को दी बधाई Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी...

Haryana News: सीएम सैनी ने कुरुक्षेत्र से विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी; नांदेड़ साहिब के लिए 800 श्रद्धालु रवाना

कुरुक्षेत्र: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से श्री नांदेड़ साहिब के लिए तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का दिन गुरु संगत के लिए बड़ी खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि सैकड़ो की संख्या में साध संगत इस विशेष ट्रेन से सचखंड श्री हजूर साहब नांदेड के दर्शन के लिए कर प्रस्थान कर रही है।

कुरुक्षेत्र और श्री नांदेड़ साहिब को जोड़ने वाली यह विशेष ट्रेन भारत की आध्यात्मिक धारा के प्रवाह का प्रतीक बन रही है। आज सिख इतिहास के महान नायक महाराज सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया जी का जन्म दिवस भी, मैं उन्हें शत-शत नमन करता हूं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने गत 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित सिक्के डाक टिकट और कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

इस तीर्थ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों से अनुरोध कि वहां जाकर गुरु साहब की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें। गत 28 मार्च को भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या धाम के लिए विशेष ट्रेन भेजी गई। आज यह दूसरी ट्रेन श्री हजूर साहब भेजी जा रही जिसमें 9 जिलों से 800 से अधिक श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा पर भेजा जा रहा है। प्रदेश में अनेक शिक्षक व स्वास्थ्य संस्थानों सड़कों चौक द्वारा आदि गुरु साहिबान के नाम पर स्थापित किए गए। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अपने परिवार के साथ-साथ हरियाणा की खुशहाली शांति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने 15 मई को सिरसा से सचखंड श्री हजूर साहब नांदेड जी के लिए ट्रेन रवाना करने की भी घोषणा की।