Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
वर्ष 2021 में चूड़ाचांदपुर में सेना काफिले पर हुआ था हमला कर्नाटक के मुख्यमंत्री से मिले उद्योगपति गौतम अडाणी सेनापति में गोलीबारी में सीआरपीएफ जवान घायल अगर विपक्ष नहीं, तो इशारा किसकी तरफ था?: पी. चिदंबरम कांग्रेस ने कहा अब इसरो का गला घोंट रहे मोदी अमेरिका के अंधाधुंध आक्रमण से ईरान की सैन्य क्षमता उजागर भीषण गर्मी, दावानल और जलस्तर में कमी से नया राज खुला IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... यूक्रेन का हाल देख अपनी पूर्व तैयारियों में जुट गया है पड़ोसी एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक

Punjab News: हाई सिक्योरिटी सोसायटी में पूर्व कर्नल के घर बड़ी चोरी; चोरों ने लाखों के कैश पर किया हाथ साफ

जीरकपुर: जीरकपुर की अनंता लाइफस्टाइल सोसायटी से 15 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी ने सिक्योरिटी इंतजामों की पोल खोल दी है। पूर्व आर्मी ऑफिसर कर्नल बीएम तलवार के घर में अलमारी के लॉकर में रखे कैश को अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए। कर्नल तलवार ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे रुद्राक्ष और उनके साथियों दीक्षित जैन और मनप्रीत सिंह ने एक प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 15 लाख रुपये इकट्ठा किए थे।

डील कैंसिल होने की वजह से यह रकम घर ले आए और उनकी पत्नी ने सिक्योरिटी के तौर पर बेडरूम में अलमारी के लॉकर में रख दी। 13 मार्च को जब लॉकर खोला गया तो पूरी रकम गायब थी। परिवार ने खुद ही ढूंढा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला और 14 मार्च को पुलिस में शिकायत दी। शिकायत करने वाले को शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर चोरी की है।

सिक्योरिटी के दावे खोखले निकले

24 घंटे गार्ड से घिरी हाई सिक्योरिटी सोसायटी में इतनी बड़ी घटना ने रहने वालों को हैरान कर दिया है। सोसायटी और आस-पास के इलाकों के CCTV फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। कंट्रोल रूम को भी अलर्ट कर दिया गया है। अनंता लाइफस्टाइल सोसायटी में 24 घंटे सिक्योरिटी गार्ड तैनात होने के बावजूद लॉकर से 15 लाख रुपये की चोरी प्राइवेट सिक्योरिटी इंतजामों पर बड़ा सवालिया निशान है।