Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
फ्लेमिंगो प्रवासी पक्षियों का अचानक आगमन साख पर सवाल, प्रोफेसर गिरोह और राजनीति का उबाल Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद

Ambala-Delhi Highway Crime: नेशनल हाईवे पर सरेराह गुंडागर्दी; फॉर्च्यूनर के शीशे तोड़ परिवार को बनाया निशाना, मांगी फिरौती

अंबाला :  हरियाणा के अंबाला से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कुछ बदमाशों ने एक फॉर्च्यूनर कार को बीच सड़क पर रोककर उसमें सवार परिवार पर हमला कर दिया। वहीं इस घटना में कार में सवार लोग जख्मी हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार शाम अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मोहड़ा फाटक के पास की है। करनाल जिले के माखुमाजरा गांव निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ इस्माइलपुर गांव से लौट रहे थे। तभी स्कॉर्पियो और बाइक पर सवार करीब 6-7 बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और रास्ता रोक दिया। वहीं आत्मरक्षा के लिए जब परिवार ने गाड़ी के दरवाजे लॉक कर लिए तो बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर फॉर्च्यूनर के सभी शीशे तोड़ दिए। अंदर बैठे लोगों पर हमला कर दिया। वहीं इस घटना में रणधीर सिंह की पत्नी, बहू और पोती घायल हो गई।

पीड़ित पक्ष ने थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायत में बताया गया है कि सोनीपत के एक गिरोह द्वारा उनसे पहले ही करीब 4 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। अब 5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त फिरौती मांगी जा रही है। रकम न देने पर यह जानलेवा हमला किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।