Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दक्षिणी लेबनान को खाली करने से नेतन्याहू का इंकार राष्ट्रपति लूला तक अब बैंकिंग घोटाले की आंच पहुंची कांगो में इबोला संक्रमितों की संख्या 896 हुई युद्ध क्षेत्र में बच्चों के खिलाफ अत्याचार President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु...

Delhi Police Operation: दिल्ली पुलिस ने तोड़ी ISI की कमर, मूसेवाला मर्डर के आरोपी शाहबाज अंसारी के हथियार सिंडिकेट का भंडाफोड़; 9 गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच ने एक साझा ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा समर्थित एक बड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ड्रोन और सीमावर्ती रास्तों के जरिए भारत भेजे गए 23 अत्याधुनिक विदेशी हथियारों और 92 कारतूसों की खेप बरामद की है। इस मामले में अब तक 9 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन पर UAPA (यूएपीए) के तहत कार्रवाई की गई है।

विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद

पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए हथियारों में तुर्की की जिगाना (Zigana), ऑस्ट्रिया की ग्लॉक (Glock), इटली की बरेटा (Beretta) और ब्राजील की टॉरस (Taurus) जैसी घातक पिस्टल शामिल हैं। इसके अलावा बिहार के मुंगेर में बने देसी कट्टे भी बरामद हुए हैं। ये हथियार दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और राजस्थान के बड़े गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे।

मास्टरमाइंड: शाहबाज अंसारी का बांग्लादेश कनेक्शन

इस पूरे मॉड्यूल का मास्टरमाइंड खुर्जा (यूपी) निवासी शाहबाज अंसारी बताया जा रहा है। शाहबाज का नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हथियारों की सप्लाई के लिए आया था। जमानत पर बाहर आने के बाद वह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बांग्लादेश फरार हो गया और वहीं से आईएसआई के इशारे पर नेटवर्क चला रहा है। उसका चाचा रेहान अंसारी दुबई से इस सिंडिकेट की फंडिंग और लॉजिस्टिक्स संभाल रहा है।

स्मगलिंग का ‘ट्राइएंगल रूट’

जांच में खुलासा हुआ है कि हथियार पाकिस्तान से पहले थाईलैंड और फिर नेपाल भेजे जाते थे। नेपाल बॉर्डर से हथियारों को ‘डिस्मंतल’ (खोलकर) किया जाता था और कारों के गुप्त खानों (Modified Cavities) में छिपाकर भारत लाया जाता था। शाहबाज का चचेरा भाई राहिल अंसारी दिल्ली में इन खेपों को रिसीव करता था।

इन राज्यों में होनी थी सप्लाई

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी फरदीन (मौजपुर), विशाल सिंघानिया (आजमगढ़) और अहमद (जौनपुर) इस सिंडिकेट के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का हिस्सा थे। ये हथियार लॉरेंस बिश्नोई और बंबीहा गैंग जैसे प्रतिद्वंद्वी समूहों तक पहुंचने थे। स्पेशल सेल अब इस मॉड्यूल के वित्तीय लेन-देन और ‘हवाला’ नेटवर्क की जांच कर रही है।