Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गाजियाबाद के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत व कई घा... अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा विवाद के बाद बड़ा बदलाव, IITian जगदीश आफले बने पहले सचिव NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार... जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा 'हिस्ट्रीशीटर' बताए ... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट मंजूरी, महिलाओं को हर माह मिलेंगे ₹2,5... सावन मास को लेकर महाकाल मंदिर में भस्म आरती का समय बदला, रोजाना सुबह 3 बजे और सोमवार को 2:30 बजे खुल... रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे ... पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अचानक झुकी 4 मंजिला जर्जर इमारत! खाली कराया गया, MCD ने घोषित किया ... UP चुनाव 2027 के लिए BSP का बड़ा दांव! आकाश आनंद 10 अगस्त से सादाबाद से शुरू करेंगे चुनावी अभियान बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा! सेंट पॉल स्कूल की वैन खड़े ट्रक से टकराई; 1 मासूम की मौत, 8 बच्चे गंभ...

शपथ ग्रहण समारोह में आऊंगाः नरेंद्र मोदी

धुआंधार चुनाव प्रचार के बाद भाजपा के जीत की भविष्यवाणी

  • जनता का समर्थन साफ दिख रहा है

  • बैरकपुर का ऐतिहासिक महत्व भी है

  • सिंडिकेट राज से जनता के मुक्त करेंगे

राष्ट्रीय खबर

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में भाजपा की अगली सरकार बनने का पूरा भरोसा जताया। उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद, वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए फिर से राज्य का दौरा करेंगे। उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के प्रचार के आखिरी दिन एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने टीएमसी पर सिंडिकेट राज, राजनीतिक हिंसा और आर्थिक गिरावट को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। भीड़ के उत्साह और शोर के बीच प्रधानमंत्री ने कहा, पश्चिम बंगाल में मैंने जो मिजाज महसूस किया है, उसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि मुझे 4 मई के बाद भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में फिर से आना होगा।

बैरकपुर के ऐतिहासिक महत्व का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस धरती ने 1857 में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और अब यही भूमि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन की नींव तैयार कर रही है। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि पश्चिम बंगाल की प्रगति भारत के समग्र विकास के लिए अनिवार्य है और देश के भविष्य के लिए पूर्वी क्षेत्र का उदय अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल की सेवा करना, उसे सुरक्षित करना और बचाना ही मेरी नियति और जिम्मेदारी है।

पड़ोसी राज्यों में भाजपा की हालिया सफलताओं का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने कहा, ओडिशा और बिहार के बाद, इस बार पश्चिम बंगाल में भी कमल खिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने अपने मूल नारे मां, माटी, मानुष के साथ विश्वासघात किया है और राज्य के विकास के लिए उसके पास कोई दृष्टिकोण नहीं है।

पीएम मोदी ने दावा किया कि राज्य में उद्योग बंद हो रहे हैं जबकि आपराधिक नेटवर्क फल-फूल रहे हैं। उन्होंने कहा, एक तरफ मिलें बंद हो रही हैं और दूसरी तरफ देसी बम बनाने की फैक्ट्रियां खुल रही हैं, जहां गुंडों को काम मिल रहा है और टीएमसी का सिंडिकेट बढ़ रहा है। उन्होंने मतदाताओं से इस सिंडिकेट राज को हराने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने सत्तारूढ़ दल पर शासन के बजाय गाली-गलौज और डराने-धमकाने का सहारा लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, टीएमसी की एकमात्र रणनीति गाली देना, धमकियां देना और झूठ फैलाना है। उन्होंने अपनी अपमानजनक टिप्पणियों से मुझे, संवैधानिक संस्थाओं और यहां तक कि सशस्त्र बलों को भी निशाना बनाया है।