Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप

Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग के दौरान बैग से मिला Garmin सैटेलाइट फोन

श्रीनगर एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है. एयरपोर्ट की सिक्योरिटी टीम को नियमित जांच के दौरान उनके सामान से एक प्रतिबंधित ‘गार्मिन’ (Garmin) सैटेलाइट फोन/ट्रैकर मिला था. इसमें से एक नागरिक की पहचान जेफरी स्कॉट प्रैथर के रूप में हुई है. अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

बता दें कि गार्मिन’ सैटेलाइट फोन कोट्रैक करना काफी मुश्किल होता है. जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में आतंकवाद और अवैध गतिविधियों में इसके दुरुपयोग का खास खतरा रहता है. इसके साथ ही बॉर्डर एरिया में संवेदनशीलता को देखते हुए एयरपोर्ट पर अमेरिका नागरिकों के पास से इसकी बरामदगी ने कई सवाल खड़े किए हैं.

क्या बोले अधिकारी?

अधिकारियों ने बताया, अमेरिकी नागरिकों के पास डिवाइस पाए जाने के बाद तुरंत उनको हिरासत में लिया गया. उनसे पूछताछ की गई. नियमों के तहत सैटेलाइट फोन रखने और उपयोग करने के लिए परमिशन की जरूरत होती है. पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों की ट्रैवल हिस्ट्री और यात्रा के उद्देश्य की जांच शुरू कर दी है.

क्या कहते हैं नियम?

भारत में बिना सरकार की मंजूरी सैटेलाइट फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी है. गाइडलाइन के मुताबिक, यात्रियों को देश में सैटेलाइट कम्युनिकेशन डिवाइस अपने साथ रखने या इस्तेमाल करने से पहले दूरसंचार विभाग से लिखित में इजाजत लेना जरूरी है. बता दें कि पहले भी विदेशी नागरिकों और भारतीय नागरिकों के पास से सैटेलाइट कम्युनिकेटर अपने साथ रखने के मामले में एक्शन लिया जा चुका है.

पहले कब-कब हुआ एक्शन?

बता दें कि बीते साल मई में पुडुचेरी में एयरपोर्ट पर एक अमेरिकी डॉक्टर को रोका गया था, उसके पास से एक Iridium सैटेलाइट फोन मिला था. इससे पहले एक चीनी नागरिक और एक ब्रिटिश अधिकारी के पास से भी सैटेलाइट फोन मिले थे. अलग-अलग मामले में इन्हें एयरपोर्ट और होटलों में बिना इजाजत सैटेलाइट डिवाइस अपने साथ रखने के लिए हिरासत में लिया गया था.