Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Assembly Election 2027: BJP की सहयोगी SBSP ने 32 सीटों पर ठोका दावा; आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी क... Kanpur Dehat Crime: अवैध संबंधों का राज खुला तो देवर-भाभी ने कर दी युवती की हत्या; नदी में फेंका शव Manipur News: उपद्रवियों को डीजीपी की कड़ी चेतावनी; 'सुरक्षा बलों पर गोली चलाई तो बख्शे नहीं जाएंगे',... Junaid Khan Simplicity: सुपरस्टार के बेटे होकर भी जुनैद खान की सादगी ने जीता दिल; सिक्योरिटी ने किया... IND-W vs PAK-W T20 World Cup: भारत-पाक महामुकाबले में स्मृति मंधाना का जलवा; तोड़ सकती हैं मिताली राज... Digital Censorship in Russia: रूस में इंटरनेट पर सख्त पाबंदियां; दो-दो फोन रखने को मजबूर हुए रूसी ना... Bank Holidays June 2026: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक करें लिस्ट, 15 से 21 जून के बीच इन राज्यों... Google New Project: अब पुराने स्मार्टफोन बनेंगे सुपर कंप्यूटर! डेटा सेंटर के रूप में इस्तेमाल करने क... Sunday Sun Worship: रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा क्यों है खास? जानें अर्घ्य देने का सही समय और नि... Healthy Monsoon Diet: बारिश के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के आसान उपाय; किचन में मौजूद ये चीजें हैं सब...

Chhindwara Political Drama: पार्षद ने कमिश्नर को दी गंदे पानी की बोतल और कहा- ‘इसे पीकर देखिए’, निगम दफ्तर में टेबल पर बैठकर दिया धरना

छिन्दवाड़ा : नगर निगम में परिषद की बैठक के बीच जमकर सियासी ड्रामा चला. बैठक के दौरान भाजपा पार्षद ने गंदे पानी से भरी बोतल निकाल कर नगर निगम कमिश्नर को थमा दी और कहा कि यह गंदा पानी पीकर बताएं. इतना ही नहीं पार्षद कमिश्नर की टेबल के ऊपर जाकर बैठ गए. अपने अजीबोगरीब विरोध को लेकर पार्षद ने कहा कि नगर निगम पानी का किराया तो बराबर ले रहा है लेकिन गंदा पानी पिलाया जा रहा है, ऐसे में निगम कमिश्नर वो पानी पीकर दिखाएं जो जनता को पीना पड़ रहा है.

पार्षद का विरोध देख हर कई हक्का-बक्का

छिंदवाड़ा नगर निगम में परिषद की बजट बैठक चल रही थी, इसी को लेकर कांग्रेस के पार्षद विरोध कर रहे थे. लेकिन सभी तब हक्के-बक्के रह गए जब वार्ड नंबर 42 के भाजपा पार्षद संदीप सिंह चौहान ने गंदे पानी से भरी बोतल निकाल कर नगर निगम कमिश्नर चंद्र प्रकाश राय को थमा दी और कहा कि यह गंदा पानी आप पीकर बताइए. इसके बाद पार्षद कमिश्नर महापौर और नगर निगम अध्यक्ष की टेबल पर बैठकर धरना देने लगे.

बीजेपी कर रही है ठीक काम, अधिकारी कर रहे हैं बदनाम : चौहान

 भारतीय जनता पार्टी में की मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है. पार्टी हर घर में नल से जल पहुंचने के लिए प्रयासरत है, स्वास्थ्य के प्रति लगातार बेहतर से बेहतर काम हो सके इसका ध्यान रखा जाता है लेकिन कुछ अधिकारी हैं जो सरकार के कार्य को ठीक से जनता तक नहीं पहुंचाते और इससे पार्टी की छवि खराब होती है. छिंदवाड़ा नगर निगम में भी यही हो रहा है नगर निगम कमिश्नर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं. इसके पहले भी सीवरेज के काम में बड़ी लापरवाही बरती गई. वे जनता के प्रतिनिधि हैं और जनता के साथ अगर गलत होगा तो हम जनता के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं.”

नगर निगम का बजट हुआ पेश

नगर निगम छिंदवाड़ा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया, जो नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 97 के अंतर्गत आय-व्यय के अनुमान के आधार पर तैयार किया गया है. बजट में कुल 305 करोड़ 95 लाख 3 हजार 500 रु की आय व 305 करोड़ 94 लाख 88 हजार 500 रु का खर्च निर्धारित किया गया है. इसमें राजस्व आय 154.59 करोड़ रु, पूंजीगत आय 151.35 करोड़ रु व राजस्व व पूंजीगत व्यय भी इसी अनुपात में निर्धारित किए गए हैं.