Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Lucknow Fire Tragedy: अलीगंज की बिल्डिंग में भीषण आग; एसी डक्ट से फैली लपटों ने ली 15 जिंदगियां Ujjain Gaya Kotha Tirth: उज्जैन के गयाकोठा तीर्थ का बदलेगा स्वरूप; विकास कार्यों के लिए मिले 6.7 करो... Madhya Pradesh News: ट्रांसफर नियमों का उल्लंघन? एमएसएमई और पीडब्ल्यूडी में वरिष्ठता को लेकर बढ़ा विव... Gwalior JAH Hospital News: जया आरोग्य अस्पताल में पार्किंग के नाम पर खुली लूट; खुद अस्पताल के डॉक्टर... Gwalior Coaching Fire Safety: ग्वालियर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा राम भरोसे; केवल 3 के पास फायर... MP UCC Draft: मध्य प्रदेश में 10 दिन में तैयार होगा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट; जानें आदिवासियों ... Gwalior News: डीएलएड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी का खुलासा; चाचा दे रहा था भतीजे की जगह परीक्षा, प... Terror Module Exposed: भोपाल एटीएस की बड़ी कार्रवाई; 'लोन वुल्फ' मॉड्यूल तैयार करने वाले सरगना की रिम... Mephedrone Drugs Network: भोपाल में ड्रग्स बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़; हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी ... Seoni Jumbo Sitaphal GI Tag: सिवनी के सीताफल को मिला GI टैग; अब दुनिया भर में बिखेरेगा अपने स्वाद का...

Asha Bhosle Funeral : अंतिम विदाई में उमड़ा सैलाब, मनपसंदीदा फूलों से सजे रथ पर निकलीं Asha ताई की यात्रा

Asha Bhosle Funeral : सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल धरोहर, आशा भोसले की अंतिम विदाई का दृश्य वैसा ही है जैसा उनका जीवन—भव्य, गरिमामय और प्रेम से सराबोर। जब संगीत के एक युग का अंत हुआ, तो मानो पूरा देश थम गया। उनकी अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का गवाह हैं कि वे केवल एक गायिका नहीं, बल्कि करोड़ों दिलों की धड़कन थीं।

फूलों से सजा अंतिम सफर

आशा ताई को फूलों से बेहद लगाव था, और उनके इसी प्रेम को सम्मान देते हुए उनके पार्थिव शरीर को एक विशेष रथ पर रखा गया था। उनके रथ के उनके ही पसंदीदा फूलों से सजाया गया। फूलों की महक और प्रशंसकों की आंखों में आंसू के बीच, सुरों की रानी अपनी आखिरी यात्रा पर निकलीं। सफेद फूलों से ढका वह रथ शांति और सादगी का प्रतीक लग रहा था, जो आशा जी के व्यक्तित्व की भी पहचान थी। उनके निवास स्थान से लेकर श्मशान घाट तक का रास्ता फूलों की पंखुड़ियों से पट गया था।

फिल्मी हस्तियों और दिग्गजों का जमावड़ा

आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के दिग्गजों से लेकर राजनीति और खेल जगत की हस्तियां पहुंचीं। उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर के जाने के बाद, आशा जी ही मंगेशकर परिवार का मुख्य स्तंभ थीं।

 फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं, निर्देशकों और संगीतकारों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। हर किसी ने एक ही बात कही कि संगीत की दुनिया में जो खालीपन पैदा हुआ है, उसे कभी भरा नहीं जा सकेगा।

प्रशासन की ओर से भी उन्हें पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गई। तिरंगे में लिपटी उनकी देह को देखकर हर हिंदुस्तानी का सिर गर्व और गम से झुक गया।