Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Wheat Procurement 2026: मध्य प्रदेश में इस दिन से शुरू होगी गेहूं की खरीदी! नोट कर लें MSP पर फसल... खाकी के भेस में लुटेरे! 'आगे चेकिंग हो रही है' कहकर उतरवाए गहने, फिर चेन झपटकर फरार हुए नकली पुलिस व... Indore Road Accident: इंदौर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, 4 लोगों की दर्दना... बंपर पैदावार का सीक्रेट: फसल लगाने से पहले जरूर कराएं मिट्टी की जांच, जानें नमूना लेने का सबसे सही औ... Pema Khandu Case: अरुणाचल के CM पेमा खांडू की बढ़ीं मुश्किलें, रिश्तेदारों को ठेके देने के मामले में... नशे ने उजाड़ दी एक मां की दुनिया! 4 बेटों की अर्थी उठाई, अब 5वें की आखिरी सांसें; पंजाब की सबसे दुखद... तलाक की शर्त और टीचर की खुदकुशी: प्रेमिका की जिद ने उजाड़ा घर, फंदे से लटककर शिक्षक ने खत्म की जीवनल... IPL 2026: RCB के ये 5 'सस्ते' खिलाड़ी पड़े सब पर भारी! सिर्फ 11 करोड़ में पलट दी पूरी बाजी Dhurandhar 2 Box Office: 'धुरंधर 2' ने रचा इतिहास! ₹1,000 करोड़ कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म, 18 दिनो... US vs Iran: 36 घंटे की सांस रोक देने वाली जंग! ईरान के पंजे से अमेरिका ने कैसे निकाला अपना सैनिक?

Weather Alert: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट; UP-राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव का दौर जारी है. IMD ने अगले 24 घंटे में फिर से दिल्ली में बारिश और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने 7 अप्रैल को तेज आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं अगले दिन 8 अप्रैल को भी बारिश की संभावना जताई गई है. कल भी दिल्ली-NCR के कई इलाकों में सुबह हल्की बारिश हुई थी.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल के बाद अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं है. IMD ने आज मौसम साफ रहने की संभावना जताई है.

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

यूपी के कई जिलों में आज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आज आजमगढ़, वाराणसी और देवरिया सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 4 अप्रैल को भी कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी और ओले गिरे थे.

IMD ने आज बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. औरंगाबाद और अरवल सहित कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि ये बदलाव 9 अप्रैल तक जारी रहेगा, जिस कारण तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

एमपी में भी बारिश का अलर्ट

एमपी में 9 अप्रैल तक मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार आज ग्वालियर सहित कई जिलों में आंधी और बारिश के आसार हैं. IMD ने 8 और 9 अप्रैल को भा बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने राजस्थान में अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है. इस दौरान कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है. आज जोधपुर सहित कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने से आसार हैं.