Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा... Rajgarh Car Accident News: राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित स्विफ्ट कार तालाब में गिरी, 5 लोगो... Gen-Z के ऐतिहासिक आंदोलन के सामने झुकी सरकार, 10 साल की सजा और 10 करोड़ जुर्माने के बाद भी नहीं माने... शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया 'लोकतं... अड़ियल रवैया पड़ा भारी! पेपर लीक बवाल के 36 दिन बाद क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? समझें 5 ब... 'झुकती है दुनिया...': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने... Jantar Mantar NEET Protest: जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3... Bihar Bandh Patna Clash: पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और छात्रों में झड़प; पथराव व लाठीचार्ज के ... NEET Paper Leak Movement: देशव्यापी हुआ नीट विरोध आंदोलन! दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड में पुलिस-छात्र...

‘सुसाइड नहीं, ये हत्या है’: 7 महीने की गर्भवती महिला का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार के गोपालगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 7 महीने की गर्भवती 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए. घटना जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बड़का अमेया गांव की है.

मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है.मृतका की पहचान मुन्नी देवी के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

नाबालिग उम्र में शुरू हुआ प्रेम संबंध

गोपालपुर थाना क्षेत्र निवासी मृतका के पिता जितेंद्र राम ने बताया कि मुन्नी की गांव के ही युवक रोहित तिवारी से नाबालिग उम्र में दोस्ती हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया और एक समय वह युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी.

इस मामले में परिवार ने अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को बरामद किया. मुन्नी को परिवार को सौंप दिया गया, जबकि रोहित तिवारी को जेल भेज दिया गया था. वह करीब एक साल तक जेल में रहा.

परिजनों के खिलाफ की थी शादी

परिजनों के अनुसार, बेटी के लौटने के बाद उसकी शादी दूसरी जगह कर दी गई थी, लेकिन वह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका. वह बाद में अपने प्रेमी रोहित तिवारी के साथ हरियाणा में रहने लगी थी.

दोनों ने वहीं शादी कर ली थी. बाद में परिवार ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया. करीब 7 महीने पहले यह जानकारी मिली कि मुन्नी गर्भवती है, जिसके बाद मायके से समय-समय पर सामान और जरूरी चीजें भेजी जाती थीं.

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के परिजनों का कहना है कि कुछ ही महीनों में वह मां बनने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही शनिवार को उसके मौत की खबर आ गई. शव साड़ी के फंदे से लटका मिला. परिजनों से ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.