Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
टीवी बनाम सोशल मीडिया के अंतर्विरोध और कागजी आंकड़ों का खेल पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण में भी रिकार्ड मतदान तमिलनाडु एग्जिट पोल में रेस का काला घोड़ा नया है West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुर... देश के चुनावों में फिर से मोदी का जलवा कायम रहेगा Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्... अब मोदी की नकल करने में जुटे अमेरिकी राष्ट्रपति भी Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया 'राहत', जा... चार सैनिकों के खिलाफ सैन्य अदालत में मुकदमा Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिट...

Kharmas 2026 End Date: 14 अप्रैल को खत्म होगा खरमास, जानें कब से शुरू होंगे विवाह और शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट

सनातन धर्म में खरमास की अवधि अशुभ मानी जाती है. ये अवधि एक माह की होती है. खरमास की अवधि में शादी-विवाह, सगाई, मुंडन संस्कार, नामकरण, गृह प्रवेश समेत तमाम शुभ और मांगलिक वर्जित होते हैं. इन दिनों खरमास चल रहा है. खरमास तब लगता है, जब भगवान सूर्य गुरु की धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं. माना जाता है कि इस दौरान सूर्य और गुरु दोनों की शुभता और तेज में कमी आ जाती है.

विवाह जैसे मांगलिक कार्य में सूर्य और गुरु की शुभता बहुत जरूरी है. यही कारण है कि खरमास के दौरान विवाह बंद कर दिए जाते हैं. साथ ही इस दौरान किए गए अन्य मांगलिक कामों का भी शुभ फल प्राप्त नहीं होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अप्रैल में किस दिन खरमास का समापन हो रहा है. साथ ही ये भी जानते हैं कि इस माह में विवाह फिर से कब शुरू होंगे?

खरमास कब हो रहा है खत्म?

भगवान सूर्य ने पिछले महीने 15 मार्च को मीन राशि में प्रवेश किया था. फिलहाल वो इसी राशि में गोचर कर रहे हैं, लेकिन 14 अप्रैल को सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे. मेष मंगल की राशि है. मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास का समापन हो जाएगा. सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने पर मेष संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा.

कब से शुरू होंगे विवाह?

खरमास के खत्म होने के बाद विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि जैसे शुभ काम 15 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे.

अप्रैल 2026 के विवाह के शुभ मुहूर्त

  • 15 अप्रैल 2026 (बुधवार)
  • 20 अप्रैल 2026 (सोमवार)
  • 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार)
  • 25 अप्रैल 2026 (शनिवार)
  • 26 अप्रैल 2026 (रविवार)
  • 27 अप्रैल 2026 (सोमवार)
  • 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार)
  • 29 अप्रैल 2026 (बुधवार)

शुभ मुहूर्त का महत्व

भारतीय संस्कृति में विवाह केवल दो व्यक्तियों के बीच का संबंध ही नहीं बल्कि दो परिवारों के बीच का बंधन माना जाता है. मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में संपन्न हो तो वैवाहिक जीवन में शांति और सौहार्द बना रहता है.