Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pendulum Wall Clock Vastu: सोई हुई किस्मत जगा देगी पेंडुलम वाली घड़ी! जानें लगाने की सही दिशा और वास... Bad Cholesterol Causes: बैड कोलेस्ट्रॉल को न समझें मामूली, ये 5 आदतें बना सकती हैं आपको दिल का मरीज;... Makrana News: नागौर में भारी बारिश के बाद बड़ा हादसा, ढहीं मकराना की 12 मार्बल खदानें; जाखली मार्ग प... Rajasthan Crime News: जयपुर में पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला रूबिया, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहन ... Amarnath Yatra 2026 Resumed: 6 दिनों के इंतजार के बाद अमरनाथ यात्रा फिर शुरू; भगवती नगर से 6,269 तीर... NEET Paper Leak News: वांगचुक का अनशन खत्म, CJP से बातचीत; NEET धांधली रोकने को फास्ट ट्रैक कोर्ट और... Mohan Bhagwat News: 'युवाओं को अब आदेश नहीं दे सकते, उनसे संवाद जरूरी', दिल्ली में बोले संघ प्रमुख म... Sonam Wangchuk News: '26 दिन अनशन के बाद भी ईमानदारी का सबूत दूं?' सरकार से डील के आरोपों पर भड़के स... UP Crime & Tragedy Update: बदायूं में विदाई के कुछ घंटे बाद ही उजड़ा दुल्हन का सिंदूर, जहरीले सांप क... Piyush Goyal Deepfake Video: कॉकरोच जनता पार्टी पर बयान का AI वीडियो वायरल, पीयूष गोयल बोले- 'फर्जी ...

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम सोने का ताजा भाव

भारतीय शेयर बाजार में भंयकर बिकवारी के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है. अमूमन ऐसा ट्रेंड रहता था कि जब बाजार गिरता है तो सोना चढ़ता है. मगर ट्रंप के बयानों और इस समय चल रही ग्लोबल टेंशन ने पूरे समीकरण को बदल कर रख दिया है. आज देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई. गोल्ड और सिल्वर दोनों सस्ता हुआ है. चांदी की कीमत 5% तक गिरी, सोना 1.5% सस्ता हुआ है. चांदी 11 हजार रुपये घटकर 2 लाख 32 हजार/किलो पर आ गई. वहीं, सोने की कीमत 1 लाख 51 हजार 450 प्रति 10 ग्राम हो गई है.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्पॉट चांदी 2.9% गिरकर $72.95 पर आ गई. सोना भी कम भाव पर ट्रेड हुआ; 0202 GMT तक स्पॉट सोना 1.3% गिरकर $4,694.48 प्रति औंस पर था, जबकि U.S.गोल्ड फ्यूचर्स 1.9% फिसलकर $4,723.70 पर आ गए. सेशन की शुरुआत में, सोने की कीमतें 1% से ज़्यादा बढ़ी थीं और 19 मार्च के बाद के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थीं, लेकिन ट्रंप के भाषण के बाद इनमें गिरावट आ गई. दूसरी कीमती धातुओं पर भी दबाव देखने को मिला. प्लैटिनम 1.8% गिरकर $1,928.26 पर आ गया, जबकि पैलेडियम 1.4% गिरकर $1,451.85 पर आ गया.

वायदा बाजार में सोने-चांदी के भाव

जहां एक ओर स्पॉट मार्केट में सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं, दूसरी ओर एमसीएक्स यानी वायदा बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर के दाम कम हुए हैं. MCX पर चांदी की कीमत 5.6% यानी करीब 13,613 रुपये गिरकर 2,29,888 प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि MCX पर सोने की कीमत 1.65% यानी करीब 2,547 रुपये गिरकर 1,51,161 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.