Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अब अंतरिक्ष अभियानों में मददगार बनने जा रहा है ए आई धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...

पुलिस की नाक के नीचे चोरी! थाने के सामने वाली चाय की टपरी पर पौने घंटे तक हाथ साफ करता रहा चोर; सोती रही खाकी

राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा से पुलिस की सतर्कता और गश्त पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है. गुमानपुरा थाना क्षेत्र में एक शातिर चोर ने थाने से महज 20 कदम की दूरी पर स्थित एक बेकरी और चाय की दुकान में सेंधमारी की. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चोर ने करीब 45 मिनट (पौन घंटा) तक इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया, लेकिन बगल में ही स्थित थाने की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी.

जानकारी के अनुसार, यह वारदात 31 मार्च की तड़के करीब 3:30 बजे हुई. जिस दुकान को निशाना बनाया गया, वह गुमानपुरा थाने के बिल्कुल सामने है. यह वही दुकान है जहां अक्सर थाने का स्टाफ चाय पीने आता है. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक अज्ञात चोर ने दुकान के शटर के दोनों ताले तोड़े और अंदर घुस गया. इस दौरान दुकान का शटर करीब एक फीट तक खुला रहा, लेकिन पास से गुजरने वाली पुलिस गश्त या थाने में मौजूद संतरियों की नजर इस पर नहीं पड़ी.

70 हजार का सामान और चिल्लर के बॉक्स पार

दुकानदार अमित चौधरी ने बताया कि चोर ने दुकान से महंगी सिगरेट के पैकेट, गुटखे और खाने-पीने का कीमती सामान समेट लिया. इतना ही नहीं, वह गल्ले में रखे चिल्लर (सिक्कों) से भरे पांच बड़े बॉक्स भी उठा ले गया. अनुमान के मुताबिक, चोर करीब 70 हजार रुपये का माल लेकर फरार हो गया.

एफआईआर में देरी से व्यापारियों में रोष

पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि घटना की तुरंत सूचना देने और सीसीटीवी फुटेज सौंपने के बावजूद पुलिस का रवैया सुस्त रहा. अमित चौधरी के अनुसार, दो दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई और न ही कागजी कार्रवाई के लिए बुलाया गया. इस प्रशासनिक ढिलाई को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भारी नाराजगी है.

पुलिस का क्या है कहना?

मामले के तूल पकड़ने के बाद गुमानपुरा सीआई महेश कारवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है. पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही चोर को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.