Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में फिर हुआ आतंकवादी हमला वेस्टमिंस्टर ब्रिज से टकरा गयी पुलिस की नाव मुख्य अभियोजक करीम खान को पद से हटा दिया गया इजरायली सेना ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अभियान किया सऊदी अरब ने यमन में हवाई हमले किये ड्रोन प्रदर्शनी पर हुए हमले में पंद्रह की मौत गर्मी के मौसम में सीमा पर फैलता जा रहा है दावानल Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक...

आर्मी रिटायर्ड के घर डकैतों का खौफनाक तांडव! बच्चों को बनाया बंधक और लूट लिए 20 लाख के जेवरात-कैश

धनबाद: अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे घर में घुसकर बच्चों तक को बंधक बनाने से नहीं हिचक रहे. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मिश्रीडीह मोड़ में बीती रात डकैतों ने ऐसे वारदात को अंजाम दिया, जिसने पूरे इलाके की नींद उड़ा दी है. आर्मी रिटायर्ड हवलदार कैलाश प्रसाद मिश्रा के घर पर करीब दस की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला.

अपराधियों ने सबसे पहले घर के बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद डकैतों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद और लगभग बीस लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर लेकर फरार हो गए, ताकि पुलिस के हाथ कोई सुराग न लग सके.

घर के मालिक कैलाश प्रसाद मिश्रा का कहना है कि वे रात में खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे. आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने किसी नशीले पदार्थ का इस्तेमाल किया, जिससे उन्हें भनक तक नहीं लगी. परिजनों ने रात 2 बजे ही पुलिस को खबर दी, लेकिन टीम करीब साढ़े चार बजे मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है, लेकिन इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

वहीं, थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है. घर के लोगों से पूछताछ की जा रही है. कितने की संपत्ति की लूट हुई है, यह आवेदन के बाद ही साफ हो सकेगा. फिलहाल आवेदन नहीं मिला है.