Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Panipat Crime News: 10 साल के बच्चे का पड़ोसी ने किया यौन शोषण; मां की शिकायत पर केस दर्ज, आरोपी फरा... HSSC Recruitment: HSSC अध्यक्ष हिम्मत सिंह के कार्यकाल के 2 साल पूरे; 46,951 युवाओं को मिली नौकरी, आ... Nuh Encounter News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस और गो-तस्करों में मुठभेड़; एक तस्कर को लगी गोल... Yamunanagar Triple Murder Case: तिहरे हत्याकांड में जेल अधीक्षक विशाल छिब्बर पर कसा शिकंजा; STF की च... Karnal Crime News: सरकारी स्कूल में महिला बास्केटबॉल कोच से छेड़छाड़ और मारपीट; 8 लोगों पर मामला दर्ज Tohana News: टोहाना की सिरसा ब्रांच नहर में मिला युवती का शव; पंजाब की रहने वाली थी मृतका, पुलिस जां... Panchkula Crime News: एक्सीडेंट के बाद इलाज कराने के बजाय शव ठिकाने लगाने की कोशिश; पिता-पुत्र गिरफ्... Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर; 15 जिलों में पारा 40 पार, मौसम विभाग ने जारी ... Ujjain Mandi News: किसानों की बल्ले-बल्ले; उज्जैन मंडी में शुरू हुआ प्रदेश का पहला आधुनिक सार्टेक्स ... Sagar Wheat Procurement Scam: सागर में गेहूं खरीदी में बड़ा घोटाला; अमानक गेहूं में मिली मिट्टी, कलेक...

Punjab Government Holiday Tuesday: पंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी का एलान; स्कूल, कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

चंडीगढ़: पंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी रहने वाली है। इसके चलते पूरे राज्य में स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। दरअसल, राज्य सरकार ने मंगलवार, 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह फैसला महावीर जयंती के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 31 मार्च को गजटेड छुट्टी घोषित की गई है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर ऐलान भी किया है, ताकि आम जनता को सरकारी कामकाज और शैक्षणिक संस्थानों के बंद रहने की जानकारी पहले से मिल सके।

भगवान महावीर का जन्म
यह दिन जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म लगभग 6वीं सदी ईसा पूर्व में कुंडलपुर (वैशाली) में हुआ था। भगवान महावीर ने दुनिया को “जियो और जीने दो” का सिद्धांत दिया। उनका सबसे बड़ा ऐतिहासिक योगदान अहिंसा के प्रचार में है, जिसका मतलब है किसी भी जीव को मन, वचन या कर्म से कष्ट न पहुंचाना। उन्होंने उस समय के समाज में प्रचलित जात-पात और कर्मकांडों का विरोध किया और सभी जीवों की समानता पर जोर दिया।