Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Panipat Crime News: 10 साल के बच्चे का पड़ोसी ने किया यौन शोषण; मां की शिकायत पर केस दर्ज, आरोपी फरा... HSSC Recruitment: HSSC अध्यक्ष हिम्मत सिंह के कार्यकाल के 2 साल पूरे; 46,951 युवाओं को मिली नौकरी, आ... Nuh Encounter News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस और गो-तस्करों में मुठभेड़; एक तस्कर को लगी गोल... Yamunanagar Triple Murder Case: तिहरे हत्याकांड में जेल अधीक्षक विशाल छिब्बर पर कसा शिकंजा; STF की च... Karnal Crime News: सरकारी स्कूल में महिला बास्केटबॉल कोच से छेड़छाड़ और मारपीट; 8 लोगों पर मामला दर्ज Tohana News: टोहाना की सिरसा ब्रांच नहर में मिला युवती का शव; पंजाब की रहने वाली थी मृतका, पुलिस जां... Panchkula Crime News: एक्सीडेंट के बाद इलाज कराने के बजाय शव ठिकाने लगाने की कोशिश; पिता-पुत्र गिरफ्... Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर; 15 जिलों में पारा 40 पार, मौसम विभाग ने जारी ... Ujjain Mandi News: किसानों की बल्ले-बल्ले; उज्जैन मंडी में शुरू हुआ प्रदेश का पहला आधुनिक सार्टेक्स ... Sagar Wheat Procurement Scam: सागर में गेहूं खरीदी में बड़ा घोटाला; अमानक गेहूं में मिली मिट्टी, कलेक...

पंजाब के पुलिस स्टेशन में आधी रात जोरदार धमाका; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

अमृतसर: अमृतसर में पुलिस थाने में धमाके की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। राजासांसी हलके के थाना भिंडीसैदां में बीती रात संदिग्ध धमाके जैसी आवाज सुनाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों पर शक जताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह आवाज देर रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना के तुरंत बाद थाने का गेट अंदर से बंद कर सुरक्षा बढ़ा दी गई। डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह नागरा ने बताया कि सुबह उन्हें इस संबंध में एक रिपोर्ट मिली थी, जिसमें “माइनर ब्लास्ट जैसी आवाज” का जिक्र किया गया था। इसके बाद पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। थाने के अंदर किसी सामान या शीशे के टूटने की भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस थाने के CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, जिसमें करीब 12 घंटे की रिकॉर्डिंग देखने में समय लग सकता है। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की असली वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल, पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और संदिग्ध लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।