Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Fire in Ayodhya Mahayagya: अयोध्या में महायज्ञ के दौरान लगी भीषण आग: मुख्य पंडाल जलकर खाक, हादसे में... Brij Bhushan Singh Statement: "देश में दो ही खलनायक: पहला मुसलमान, दूसरा सवर्ण", जानें बृजभूषण शरण स... Houthi Entry in Iran Conflict: हूती विद्रोहियों का ईरान को खुला समर्थन; लाल सागर से लेकर अरब तक युद्... Hisar Court Verdict: हिसार कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से रेप के दो दोषियों को 20-20 साल की कड़ी सज... Mandi Gate Pass New Rule: 'नंबर प्लेट नहीं तो गेट पास नहीं' नियम से भड़के किसान; सरकार के फैसले को ब... Crime in Residential Area: दिनदहाड़े झपटमारी! घर की सफाई कर रही महिला के गले से सोने की चेन झपट ले ग... Ambala to Ayodhya Free Train: अंबाला से अयोध्या धाम के लिए फ्री यात्रा करेंगे हरियाणावासी, सीएम ने स... CCTV at Ration Depots News: गरीबों का राशन डकारने वालों की खैर नहीं! प्रदेश के 9 हजार राशन डिपो पर ल... Bhiwani Snake Rescue News: भिवानी के घर में घुसा 'वुल्फ स्नेक', गौ रक्षा दल ने 20 मिनट के रेस्क्यू ऑ... Advanced Piles Treatment News: अब बिना भर्ती और एनेस्थीसिया के पाइल्स का आधुनिक इलाज संभव, डॉ. राहुल...

Jasprit Bumrah Playing Status: क्या मुंबई इंडियंस के लिए खेल पाएंगे जसप्रीत बुमराह? मैच से 48 घंटे पहले आया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 सीजन शुरू होने जा रहा है और कई टीमों के चोटिल खिलाड़ियों के खेलने पर अभी तक स्थिति साफ नहीं हैं. सीजन के पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद भी अपने स्टार तेज गेंदबाजों के बिना ही मैदान पर उतरेंगी. ऐसी ही चिंता 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के फैंस को भी अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर सता रही है कि क्या वो पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे. मगर रविवार को होने वाले मैच से 48 घंटे पहले मुंबई की ये चिंता दूर हो गई है क्योंकि बुमराह खेलने के लिए फिट हैं.

मैच से 2 दिन पहले पहुंचे बुमराह

28 मार्च से आईपीएल का 19वां सीजन शुरू हो रहा है, जिसमें पहला मैच RCB और SRH के बीच खेला जाना है. वहीं सीजन का दूसरा मैच रविवार 29 मार्च को पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा. ये मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेडे स्टेडियम में खेला जाना है. मगर इस मैच से करीब 3 दिन पहले तक भी बुमराह टीम के साथ नहीं जुड़े थे. असल में वो अचानक बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पहुंच गए थे, जिसने चोट की आशंका को बढ़ा दिया था.

मगर अब मुंबई और इसके फैंस को चैन की सांस लेने का मौका मिला है क्योंकि बुमराह आखिरकार टीम में शामिल हो गए. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार 27 मार्च की शाम बुमराह मुंबई इंडियंस के होटल पहुंच गए और अब उनके पहले मैच में खेलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. बुमराह 8 मार्च को हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के बाद से ही ब्रेक पर थे.

बुमराह ने बढ़ा दी थी टेंशन

मुंबई इंडियंस ने वर्ल्ड कप फाइनल का हिस्सा रहे अपने खिलाड़ियों को एक्स्ट्रा ब्रेक दिया था लेकिन कप्तान हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पहले ही टीम में लौट आए थे. वहीं बुमराह अचानक CoE चले गए थे और 5 दिन तक वहीं रहे थे. इसने ये डर बढ़ा दिया था कि कहीं बुमराह चोटिल तो नहीं हैं. मगर ऐसा कुछ नहीं है और उनका वहां जाना रुटीन प्रक्रिया का हिस्सा था. यानि बुमराह पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे, जो मुंबई के लिए खिताब जीतने की राह में बड़ी खबर है.