Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ट्रंप का युद्धोन्माद आखिर दुनिया क्यों झेले PM Modi on Middle East Crisis: पीएम मोदी का बड़ा 'डिप्लोमैटिक' एक्शन, फ्रांस-ओमान समेत कई देशों के प... असम में 'सियासी' महाभारत! पिता प्रद्युत बोरदोलोई ने थमा BJP का दामन, तो बेटे ने ठुकराया कांग्रेस का ... RSS का 'डिजिटल' अवतार! सोशल मीडिया पर दबदबा बढ़ाने की तैयारी; संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को... Rajnath Singh on Drone Technology: स्वदेशी ड्रोन निर्माण में आत्मनिर्भरता जरूरी, बढ़ती चुनौतियों के ... Sadhguru vs Nakkeeran: दिल्ली हाई कोर्ट से ईशा फाउंडेशन को राहत, नकीरन पत्रिका को मानहानिकारक कंटेंट... Uttam Nagar Tarun Murder Case: राहुल गांधी ने की जनता से संयम बरतने की अपील, उत्तम नगर में हत्या के ... Chandauli Bridge Collapse: चंदौली में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, ढलाई के दौरान हुआ हादसा; एक मजद... Eve Teasing Video Viral: लड़की का पीछा करने वाले 2 मनचले गिरफ्तार, 20 मिनट तक सड़क पर मचाया तांडव; प... बंगाल चुनाव में BJP का 'मिशन 2026'! 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी; अब तक 255 नामों का ऐलान, दे...

पानीपत में ‘मौत’ की बारिश! ऑटो पकड़ने की जल्दी में रेलवे ट्रैक पर कटा युवक; रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा

फरीदाबाद : फरीदाबाद से अपनी बहन से मिलने पानीपत आए एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। बुधवार शाम लघु सचिवालय के पीछे रेलवे लाइन पार करते समय एक 47 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा तेज बारिश और विजिबिलिटी कम होने के कारण हुआ।

 मृतक की पहचान फरीदाबाद निवासी संदीप शर्मा (47 वर्ष) के रूप में हुई है। चश्मदीदों और पुलिस जांच के अनुसार, संदीप कल शाम लघु सचिवालय के पीछे पैदल जा रहा था। उस वक्त तेज बारिश हो रही थी। संदीप संभवतः एक ऑटो का पीछा करते हुए जल्दी में था और इसी दौरान वह अचानक डाउन लिंक रेलवे ट्रैक पर चढ़ गया। उसी समय वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में वह आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 हादसे की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया था।  संदीप के पानीपत स्थित बहन के परिवार और फरीदाबाद में उसके परिजनों को सूचित किया गया। आज सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद जीआरपी ने अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया है। जीआरपी अधिकारियों ने इस घटना पर दुख जताते हुए आमजन से अपील की है कि बारिश या धुंध के दौरान रेलवे ट्रैक पार न करें और हमेशा अधिकृत फुट ओवर ब्रिज (FOB) का ही इस्तेमाल करें।