Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... बिना आंदोलन के भी यह काम हो सकता था मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिले विदेश मंत्री जयशंकर बलात्कार के दोषी राम रहिम को 21 दिनों का फर्लो ऑनलाइन धतूरा बेच रहे कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई प्याज और चीनी के दाम सरकार पर अतिरिक्त बोझ

Sonipat Police Action: पत्रकारिता के नाम पर ब्लैकमेलिंग, 5 लाख रुपये मांगते हुए यूट्यूबर धराया; सोनीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सोनीपत : सोनीपत में एक ब्लैकमेलर यूट्यूबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोप है कि वह खबर दिखाने की धमकी देकर लोगों से पैसे वसूलता था।सेक्टर-14 निवासी युवक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।बताया जा रहा है कि आरोपी ने पांच लाख रुपये की डिमांड की थी। शिकायतकर्ता से दबाव बनाकर पचास हजार रुपए अकाउंट में डलवा चुका है

 पुलिस की गिरफ्त में आया यह युवक कोई आम यूट्यूबर नहीं, बल्कि खबर के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी है।इसकी पहचान विशाल वशिष्ठ के रूप में हुई है, जो स्वर्ण पत्र नाम से यूट्यूब चैनल चलाता था।आरोप है कि यह लोगों को खबर चलाने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम की मांग करता था।

सेक्टर-14 निवासी साहिल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि आपसी विवाद के बाद आरोपी उस पर दबाव बनाकर 5 लाख रुपये की मांग कर रहा था।इतना ही नहीं, आरोपी ने साहिल से 50 हजार रुपये अपने खाते में भी डलवा लिए थे।

शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-27 थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि पूरे मामले का खुलासा किया जा सके।अब पुलिस यह भी खंगाल रही है कि आरोपी ने और किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाया है।

 मामले में जानकारी देते हुए सेक्टर 27 थाना प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि आरोपी विशाल वशिष्ठ स्वर्ण पत्र नाम से यूट्यूब चैनल चलाता था और लोगों को खबर चलाने की धमकी देकर उनसे पैसे की मांग करता था।सेक्टर-14 निवासी साहिल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया, जिसमें बताया कि आरोपी ने आपसी विवाद के बाद उस पर दबाव बनाकर 5 लाख रुपये की डिमांड की थी।आरोपी पहले ही शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये अपने खाते में डलवा चुका था।शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने और किन लोगों को इस तरह ब्लैकमेल किया है।