Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...

Wife Murder Case: पति ने की पहली पत्नी की हत्या, दूसरी को किया अधमरा; घरेलू विवाद में खूनी संघर्ष, आरोपी गिरफ्तार

सफीदों: सफीदों के बागडू कलां गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी दोनों पत्नियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में पहली पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को पहले सफीदों के अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी सुरेश पुत्र राम सिंह निवासी बागडू कलां ने तेज धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से दोनों महिलाओं पर वार किए।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पहली पत्नी मृत अवस्था में पड़ी मिली और दूसरी पत्नी गंभीर हालत में थी। सफीदों थाना एसएचओ ने मौके से घायल महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सुरेश ने दूसरी पत्नी को महज 2 मार्च को ही माला डालकर घर लाया था।

पहली पत्नी को बच्चे न होने के कारण चल रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि पहली पत्नी को बच्चे न होने के कारण विवाद चल रहा था। आरोपी सुरेश घटना के बाद मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश जारी है।पुलिस ने घायल महिला से बात करने की कोशिश की, लेकिन वह इतनी गंभीर हालत में है कि कुछ बोल नहीं पा रही। जांच अधिकारी ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। मौके से हथियार और अन्य महत्वपूर्ण सबूत बरामद करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। यह घटना घरेलू विवाद और बहुविवाह से जुड़े तनाव को लेकर एक बार फिर समाज में चर्चा का विषय बन गई है।