Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़... Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ... Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ ... Dhanbad News: धनबाद के केंदुआ में फिर धंसी जमीन; धनबाद-बोकारो हाईवे पर मंडराया खतरा, बारिश ने बढ़ाई ... Jharkhand Politics: JPSC विवाद में राज्यपाल की एंट्री! धांधली की शिकायतों पर कड़ा रुख, जांच के आदेश स... ICSE Board Result: गोड्डा का अंकित कुमार बना झारखंड का स्टेट टॉपर; 10वीं की परीक्षा में लहराया परचम,... Latehar News: लातेहार में रेलवे पटरी के पास मिला युवक-युवती का शव; इलाके में फैली सनसनी, जांच में जु... Jharkhand Politics: हजारीबाग घटना पर बढ़ा सियासी पारा; कांग्रेस ने गठित की जांच कमेटी, बीजेपी बोली- '... Ranchi Municipal Corporation: अब डिजिटल होगा आपका जन्म प्रमाण पत्र! वेरिफिकेशन कराएं और पाएं बारकोड ...

Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, शादी समारोह में छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी

बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान छत गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबिक 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं. वहीं, 10 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. परिजनों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा उस वक्त हुआ जब, शादी समारोह में जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान महिलाएं छत पर खड़ी होकर कार्यक्रम देख रही थीं, अचानक छत भरभराकर गिरने से कई लोग घायल हो गए.

औरंगाबाद दाउदनगर थाना क्षेत्र के मंझियावां गांव में जयमाला के दौरान छत गिरने से हादसा हो गया. दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वही 30 लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस हादसे के बाद शादी की खुशियां में मातम में बदल गईं. सभी घायलों का इलाज दाउदनगर अनुमंडलिया अस्पताल में चल रहा है. वहीं 10 की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

छत गिरने से दो की मौत

मृतकों की पहचान मंझियावां गांव निवासी सत्यनारायण सिंह और अखिलेश्वर यादव के रूप में हुई है. अखिलेश्वर यादव धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के कल्याण चक कोयलियरी में सिब्बल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि सत्यनारायण यादव किसान है. दोनों की मौत के बाद परिवार मे कोहराम मच गया. परिजनों ने कहा कि खुशियां मातम में बदल गई.

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार गांव के रामव्यास सिंह की बेटी की बारात आई हुई थी. शादी समारोह में जयमाला के दौरान अधिकतर महिलाएं छत पर चढ़कर जयमाला कार्यक्रम को देख रही थीं. इसी दौरान छत भर-भराकर गिर गई, जिसके कारण नीचे बैठे दोनों व्यक्ति की मौत हो गई. दोनों मृतक रिश्ते में दुल्हन के भाई थे. इस हादसे के बाद गांव में सन्नाटा छाया हुआ है.