Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...

“उद्योगपतियों के लिए कट रहे जंगल!” कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला; बोली- पूंजीपतियों के फायदे के लिए रची जा रही प्रकृति के खात्मे की ‘साजिश’

रायपुर: बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान आज भी पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच जोरदार बहस हुई. सदन में एक बार फिर विपक्ष ने छत्तीसगढ़ में काटे जा रहे पेड़ों को लेकर चिंता जताई. भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने आरोप लगाते हुए कहा, उद्योगपतियों के हितों को ध्यान में रखकर जंगल काटे जा रहे हैं. उद्योगों के नाम पर पेड़ों की बली ली जा रही है. कांग्रेस विधायक के आरोपों पर वन मंत्री ने कहा कि विपक्ष के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं.

सदन में कांग्रेस विधायक ने वन मंत्री को कई मुद्दों पर घेरा

देवेंद्र यादव ने कहा, माननीय वन मंत्री केदार कश्यप जी से मैंने साफ सवाल किया था. मैंने वन मंत्री जी से कहा था कि वो मेरे सवाल का जवाब सदन के पटल पर दें.मेरा सवाल था कि पिछले कुछ सालों में कितनी जगहों पर खदानों के लिए या अन्य कामों के लिए पेड़ काटने की अनुमति ली गई. जो विभाग की ओर से जानकारी दी गई उससे साफ पता चलता है कि वानांचल और वन भूमि को खत्म करने की साजिश की जा रही है. जो दस्तावेज मंत्री जी के विभाग की ओर से दिया जा रहा है वो बरगलाने वाला है. वो कहते हैं कि लगभग 2 लाख पेड़ काटने की अनुमति दी गई.जबकि नियम ये कहता है कि जितने पेड़ काटे जाते हैं उतने पेड़ लगाने हैं. लेकिन इसकी कोई जानकारी हमें या सदन को उपलब्ध नहीं कराई गई. जंगल को बढ़ाने पर कोई जानकारी संबंधित विभाग और मंत्री जी के पास नहीं है.

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव का आरोप

होली की छुट्टियों के बाद बजट सत्र का आज दूसरा दिन है. पहले दिन की तरह आज भी सदन में विपक्ष ने अपने तीखे तेवर दिखाए. विपक्ष की ओर से महिला विधायकों ने भी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला. विपक्ष लगातार ये आरोप भी लगा रहा है कि सत्ता पक्ष के मंत्री उनके सवालों का बराबर जवाब नहीं दे रहे हैं.