Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Crime News: नशा तस्करी पर पुलिस का प्रहार; 250 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार Kharar Murder Case: गांव बडाली में प्रवासी युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या; इलाके में फैली सनसनी Gurdaspur News: कनाडा से लौटा युवक करंट की चपेट में आया; ट्रांसफार्मर से चिपकने से हुई दर्दनाक मौत Ludhiana Road Accident: वैष्णे देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं के ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर; एक की म... Jalandhar Double Murder Case: सोशल मीडिया वीडियो बना मौत का कारण; दो युवकों की हत्या के पीछे का चौंक... Rohtak News: चप्पल निकालने के चक्कर में नहर में डूबा 16 वर्षीय किशोर; जवाहर लाल नेहरू नहर में तलाश ज... Haryana Power Supply Update: आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त हुए 13,000 से ज्यादा खंभे; अनिल विज ने दिए बि... Kurukshetra Firing News: धर्मनगरी में दिनदहाड़े खूनी खेल; स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बरसाईं डेढ़ दर्जन... Haryana Election Update: मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता के लिए BLA-2 की नियुक्ति; भाजपा-कांग्र... HSSC Recruitment Controversy: महिला कांस्टेबल भर्ती की शॉर्टलिस्टिंग को हाईकोर्ट में चुनौती; आयोग को...

Ishan Kishan Dinner: गर्लफ्रेंड और अर्शदीप-अभिषेक के साथ डिनर पर पहुंचे ईशान किशन, साथ दिखा ये खास यार

IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर टीम इंडिया अहमदाबाद में है. 8 मार्च को न्यूजीलैंड से फाइनल होना है. लेकिन, उससे पहले यानी 6 मार्च की शाम ईशान किशन डिनर करने गए, वो भी अकेले नहीं बल्कि उनके जिगरी यार अंशुमत श्रीवास्तव, गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया और दो टीममेट- अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह- भी उनके साथ दिखे. फाइनल से पहले ईशान किशन के इस डिनर का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

अहमदाबाद में ईशान किशन ने कहां किया डिनर?

सामने आए वीडियो से मिल जानकारी के मुताबिक ईशान किशन सबको लेकर अहमदाबाद के कोमो बाय काफा रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे थे. वीडियो में ईशान सबको लीड करते हुए रेस्टोरेंट में एंट्री लेते हैं. इस दौरान वो अपने जिगरी दोस्त अंशुमत श्रीवास्तव के साथ सबसे आगे दिखते हैं. वहीं अभिषेक, अर्शदीप और गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया उनके पीछे दिखते हैं. रेस्टोरेंट में पहुंचकर सभी डिनर टेबल पर साथ बैठे दिखते हैं.

अहमदाबाद में दूसरा ICC फाइनल

फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया 7 मार्च को जमकर प्रैक्टिस करती दिखेगी. अहमदाबाद में ये दूसरा ICC फाइनल होगा, जिसमें टीम इंडिया खेलेगी. इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

T20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन अभी तक भारत के सबसे सफल बल्लेबाज हैं. ईशान किशन ने 8 मैचों में 263 रन बनाए हैं. हालांकि, अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन उतना ही फीका रहा है. उन्होंने 7 मैचों में बस 89 रन बनाए हैं. ऐसे में फाइनल में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी. अर्शदीप सिंह की बात करें तो उन्होंने भी 7 मैच खेले हैं और उसमें 9 विकेट चटकाए है.