वायुसेना का विमान सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट क्रैश
-
कार्बी आंगलोग के इलाके में गिर गया विमान
-
गोल्डन लंगूर की सुरक्षा के लाइट पोस्ट चोरी
-
मूल निवासी मुसलमान भाजपा के पक्ष में
भूपेन गोस्वामी
गुवाहाटी : गुरुवार रात असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 MKI फाइटर जेट प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुखद हादसे में वायुसेना के दो जांबाज अधिकारियों—स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर—की मौत हो गई। यह विमान जोरहाट से उड़ान भरने के बाद शाम 7:42 बजे संपर्क से बाहर हो गया था। वायुसेना ने दोनों ऑपरेशन सिंदूर के नायकों के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। शहीद पुरवेश के पिता ने अपने बेटे को देश के प्रति समर्पित अधिकारी के रूप में याद किया।
काकोईजाना रिजर्व फॉरेस्ट में सुरक्षा उपकरणों की चोरी बोंगाईगांव जिले के काकोईजाना रिजर्व फॉरेस्ट में दुर्लभ गोल्डन लंगूरों की सुरक्षा के लिए लगाए गए तीन हाई-मास्ट लाइट पोस्ट अज्ञात बदमाशों द्वारा चुरा लिए गए हैं। ये लाइटें नेशनल हाईवे पर लंगूरों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने और कैनोपी ब्रिज की सुरक्षा के लिए लगाई गई थीं। वन्यजीव संरक्षणवादियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे पर्यावरण सुरक्षा पर हमला बताया है और पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
स्वदेशी मुस्लिम समुदाय का भाजपा को समर्थन असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ में एक सभा के दौरान कहा कि राज्य का स्वदेशी मुस्लिम समुदाय भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि रमजान के पवित्र महीने के दौरान इस समुदाय के सदस्यों ने स्वेच्छा से भाजपा के चुनाव कोष में 11,000 रुपये का योगदान दिया है। उन्होंने इस समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि समुदाय का आशीर्वाद पार्टी के साथ बना रहेगा।