Breaking News in Hindi

बड़ी वारदात: रक्षक ही बना भक्षक? जांजगीर में सरपंच पति ने 30 लोगों के साथ मिलकर की लूटपाट और आगजनी; पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

जांजगीर-चांपा। सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरखापाली में होली के दिन विवाद के बाद मारपीट, लूटपाट और आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़ित पक्ष ने गांव के वर्तमान सरपंच के पति सनत पटेल सहित करीब 25 से 30 लोगों पर हमला करने, घर में आग लगाने और कीमती सामान लूटने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने मालखरौदा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।