Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
काहनूवान में बड़ी चोरी: पशु फार्म के चौकीदार को बंधक बनाकर चोर ले उड़े कीमती गायें और सामान Punjab Holiday: 31 जुलाई 2026 को सरकारी दफ्तर और स्कूल रहेंगे बंद, जानिए पूरी जानकारी नंद किशोर गोयनका का निधन: डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता ने 96 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस Yamunanagar Crime News: हरप्रीत कौर की मौत मामले में पति सहित चार पर केस दर्ज, मायके वालों ने लगाए द... Hisar News: लिफ्ट में फंसकर धड़ से अलग हुआ युवक का सिर, CCTV फुटेज देख दंग रह गए परिजन Haryana News: भोपाल सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री कार्यालय में स्पेशल ऑफिसर नियुक्त चंडीगढ़ बैंक घोटाला: 657 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड बना ब्रांच मैनेजर भिवानी मनीषा मर्डर केस: पिता की CBI टीम से होगी अहम मुलाकात, न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी अंबाला मेयर अक्षिता सैनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी: ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्... Gind News: आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी हरियाणवी कलाकार अमर करनावल फिर विवादों में

ईरान की शामत आई! अब यूएई ने खोला तेहरान के खिलाफ मोर्चा, आर्थिक घेराबंदी से हिल जाएगा ईरान का बाजार

ईरान पहले से ही युद्ध और महंगाई की मार से जूझ रहा है. उसपर तमाम तरह के प्रतिबंध है, लेकिन अब उसकी मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं. वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE), खाड़ी देश में रखे अरबों डॉलर के ईरानी एसेट्स (फाइनेंशियल असेट्स जैसे बैंक अकाउंट) को फ्रीज करने पर विचार कर रहा है. UAE के अधिकारी ट्रेड को छिपाने के लिए इस्तेमाल होने वाली UAE-बेस्ड शैडो कंपनियों के एसेट्स को फ्रीज कर सकते हैं.

इसके अलावा यूएई लोकल करेंसी एक्सचेंज पर बड़े पैमाने पर फाइनेंशियल कार्रवाई करने जैसे उपायों पर विचार कर रही है. इसका इस्तेमाल फॉर्मल बैंकिंग चैनलों के बाहर पैसे ले जाने के लिए किया जाता है. अगर UAE ईरान के शैडो-फाइनेंसिंग कंपनियों पर कार्रवाई करने का फैसला करता है, तो एक मुख्य टारगेट इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़े अकाउंट होंगे. UAE के पॉलिसीमेकर्स ईरानी जहाजों को जब्त करने जैसी सीधी समुद्री कार्रवाई पर भी विचार कर रहे हैं.

अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर मिलकर हमला किया. इसके बाद तेहरान ने जवाबी कार्रवाई में इजराइल और खाड़ी के कई ठिकानों पर मिसाइलें दागीं. यहां अमेरिकी मिलिट्री की जगहें हैं. जर्नल के मुताबिक, UAE के अधिकारियों ने ईरान को प्राइवेट तौर पर चेतावनी दी है कि वो तेहरान पर क्या एक्शन ले सकता है और ये भी कहा कि यह साफ नहीं है कि सरकार कब या क्या एक्शन लेगी.

आज युद्ध का सातवां दिन

ईरान-अमेरिका और इजराइल के बीच युद्धा का आज सातवां दिन है. पश्चिमी एशिया में ईरान के नए मिसाइल हमले तेल अवीव में हुए हैं. फायरफाइटर्स ने आज इजराइल के कमर्शियल हब के पास एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की. ये धमाके तब हुए जब इजराइल ने हिज़्बुल्लाह के खिलाफ अपना कैंपेन बढ़ाया.

हिजबुल्लाह ने इजराइल के लोगों को बॉर्डर के पास के शहर खाली करने की चेतावनी दी है. लेबनान के हिजबुल्लाह ने शुक्रवार सुबह अपने टेलीग्राम चैनल पर हिब्रू में एक मैसेज पोस्ट करके इजरायली लोगों को दोनों देशों के बीच बॉर्डर के 5 किलोमीटर के अंदर के शहर खाली करने की चेतावनी दी. हिजबुल्लाह का ये मैसेज इजरायल के लोगों को बेरूत के दक्षिणी इलाकों से निकलने की चेतावनी देने के एक दिन से भी कम समय बाद आया है, जिससे राजधानी के दहियाह नाम के एक हिस्से से लोग निकल रहे हैं.