Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ईरान संघर्ष का असली कारण क्या है Raisina Dialogue 2026 New Delhi: दिल्ली में आज से 'रायसीना डायलॉग' का आगाज, जुटेंगे 110 देशों के दिग... Maharashtra New Law on Conversion: शिंदे सरकार का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में लागू होगा धर्मांतरण विर... दुनिया पर मंडराया संकट, पर भारत है बेफिक्र! अमेरिका-ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा एलान- 50 दिनों तक न... Iran Israel War India Response: ईरान-इजराइल युद्ध पर सरकार के स्टैंड को लेकर कांग्रेस हमलावर, पूछा- ... अजब-गजब होली: साड़ी, बिंदी और भारी गहने... होली पर क्यों 'स्त्री' का रूप धरते हैं लड़के? जानें इसके ... Manish Sisodia on US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध पर केंद्र की चुप्पी पर भड़के मनीष सिसोदिया, पूछा- ... संसद में बड़ा संवैधानिक संकट! ओम बिरला को पद से हटाने के नोटिस पर चर्चा आज, पीठासीन अधिकारी नहीं रहें... रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएग... शर्मनाक! टॉयलेट के अंदर कैमरा... बागपत टोल प्लाजा की इस करतूत ने उड़ाए सबके होश, महिलाओं ने किया जमक...

हाथों पर लिखे ‘नाम’ खोलेंगे मौत का राज! यमुनानगर में नहर से मिला युवती का शव, एक बाजू पर ‘राजेश’ तो दूसरी पर लिखा है ‘दिव्या’

यमुनानगर: यमुनानगर जिले के पुराना सहारनपुर रोड स्थित फतेहपुर पुल के नीचे पश्चिम नहर में युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव पानी में पड़ा होने की सूचना मिलते ही बुढ़िया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

थाना प्रभारी बुढ़िया सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फतेहपुर पुल के नीचे नहर के पानी में एक युवती का शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को पानी से बाहर निकलवाया गया। युवती की एक बाजू पर ‘राजेश’ और दूसरी बाजू पर ‘दिव्या’ नाम लिखा हुआ मिला है, जो पहचान का अहम सुराग माना जा रहा है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

प्रभारी ने बताया कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्रों के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। साथ ही आस-पास के थानों को भी सूचना भेजी गई है ताकि महिला की पहचान जल्द से जल्द हो सके। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।