Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...

सड़कों पर मीलों लंबी कतारें! जंग के खौफ से यहां खत्म होने लगा पेट्रोल, जानें क्या है महाराष्ट्र की इस खबर का सच

मिडिल ईस्ट में चल रहे इजराइल-ईरान संघर्ष के बाद पूरे विश्व में इसका असर देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि लोग अब इस जंग को लेकर सतर्क हैं. इसका असर देश में भी देखने को मिल रहा है. शिया समुदाय के लोग ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का शोक मना रहे हैं. वहीं अब इस जंग का असर फ्यूल की कीमतों पर भी पड़ रहा है. यही वजह है कि बीते दिन पूरे देश में फ्यूल की आगामी स्थिति पर चर्चा शुरू हो गई, और इसका असर छत्रपति संभाजीनगर शहर में भी देखने को मिला है. यहां पेट्रोल खत्म होने की अफवाह की वजह से पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

शहर में अफवाहें फैली कि युद्ध से कच्चे तेल का इंपोर्ट रुक जाएगा, पेट्रोल पंप बंद हो जाएंगे. डर की वजह से लोग पेट्रोल पंप पर फ्यूल लेने के लिए जमा होने लगे. देखते ही देखते कई पेट्रोल पंप पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. कई जगहों पर लोगों की भारी भीड़ की वजह से स्थित बिगड़ने लगी. स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस का सहारा लिया गया.

गाड़ियों की लगी लंबी लाइन

अफवाह की वजह से, देर रात तक कई पेट्रोल पंपों पर गाड़ी मालिकों की भारी भीड़ देखी गई. टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर की लंबी लाइनें लग गईं. इस बीच, रविवार और धूल भरी आंधी के कारण, कुछ जगहों पर फ्यूल की सप्लाई समय पर नहीं हुई. कुछ पेट्रोल पंप कुछ समय के लिए बंद कर दिए गए, जिसकी वजह से अफवाहें और फैल गईं.

लोगों से अफवाहों से बचने की अपील

कुछ जगहों पर स्थिति को कंट्रोल में रखने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा. वहीं पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अखिल अब्बास ने कहा कि युद्ध का फिलहाल पेट्रोल की उपलब्धता पर कोई सीधा असर नहीं पड़ा है. शहर में फ्यूल की सप्लाई काफी है और छत्रपति संभाजीनगर पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने नागरिकों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है.