Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन Millworks Technologies Listing: निवेशकों की हुई चांदी, बाजार में 90% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए शेयर AliExpress EU Fine: यूरोपीय यूनियन का अलीएक्सप्रेस पर बड़ा एक्शन, लगाया 5,500 करोड़ रुपये का भारी जु... Congress on Paper Leak: झारखंड कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला, 'छात्रों के भविष्य से ज्यादा RSS की न... Garhwa Murder: गढ़वा में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने की युवक की हत्या, इलाके में मची दहशत Khunti Rath Yatra Accident: खूंटी में 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराया रथ, 2 छात्रों की दर्दनाक मौत, ... Godda Road Accident: गोड्डा में पलटा सरिया लदा ओवरलोड ट्रैक्टर, पहिए के नीचे दबने से 2 की दर्दनाक मौ... Sonam Wangchuk Protest: अस्पताल से वांगचुक का ऐलान, जारी रहेगा अनशन, CJP ने मांगा शिक्षा मंत्री का इ... Petrol Diesel Price Today: 21 जुलाई के ताजा रेट जारी, घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव Lightning Strike in Prayagraj: प्रयागराज में कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 झ...

बदल रहा है बस्तर! इंद्रावती नदी पर शुरू हुआ ‘रिवर एडवेंचर फेस्ट’, गोलियों की गूंज के बीच अब दिखेगा रोमांच का जलवा

बीजापुर: बीजापुर जिले के मट्टीमरका में इंद्रावती नदी के तट पर रिवर एडवेंचर फेस्ट आयोजित किया गया. जिसमें नक्सलगढ़ के युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. जिससे यह फेस्ट केवल एक साहसिक खेल आयोजन नहीं, बल्कि बदलते बस्तर और उभरते विश्वास की नई पहचान बनकर सामने आया.

बीजापुर जिला प्रशासन की पहल

जिला प्रशासन बीजापुर की पहल पर आयोजित इस फेस्ट में दूरस्थ और आदिवासी बहुल गांवों के बच्चों व युवाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल दिखाई दिया. कभी भय और अलगाव की छाया में रहे इस अंचल में अब विकास, रोमांच और नए अवसरों की रोशनी नजर आने लगी.

नक्सलगढ़ के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास

फेस्ट के माध्यम से युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके भीतर छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त प्रयास किया गया. आयोजन स्थल पर जिपलाइन, बंजी जंपिंग, जुमरिंग, पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइंबिंग, एटीवी राइड, तीरंदाजी, बीच वॉलीबॉल और रिवर कैंपिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों ने प्रतिभागियों को साहसिक खेलों से परिचित कराया. रात में स्टार गेजिंग और दिन में स्थानीय बस्तरिया व्यंजनों ने आयोजन को सांस्कृतिक रंग भी दिया.

इस पहल का उद्देश्य युवाओं में साहसिक पर्यटन के प्रति रुचि विकसित करना, जिले में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाना और अंदरूनी गांवों के बच्चों को नए अनुभव और आत्मविश्वास देना रहा. बड़ी संख्या में आदिवासी बच्चों की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि अवसर मिलने पर वे भी किसी से कम नहीं हैं.

कलेक्टर ने जिप लाइन का लिया मजा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन और कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर मिश्रा ने खुद बच्चों के साथ जिपलाइन का आनंद लिया, जिससे बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया. सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे. अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों के साथ बैठकर भोजन करने से प्रशासन और आमजन के बीच आत्मीयता और विश्वास का संदेश गया.