Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

बड़ी पहल: सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए लगी प्रदर्शनी, ‘उन्नति की ओर एक पहल’ में उमड़ी भीड़

जांजगीर चांपा : प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026 की थीम पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय में हो रहा है. इस कार्यक्रम को उन्नति की ओर एक पहल नाम दिया गया है. इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के उपक्रमों और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के स्टॉल लगाए गए हैं.केंद्र सरकार के अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए झींगा मछली पालन बहुत ही अच्छी योजना है. एक एकड़ में 20 से 21 लाख की कमाई की जा सकती है.

कोस्टल एक्वा कल्चर के सेक्रेटरी ने भी लिया हिस्सा

जांजगीर चांपा जिला में युवा किसान और महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार के उपक्रमों और योजनाओं की जानकारी देने के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. इसका प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद कमलेश जांगड़े ने किया. वहीं भारत सरकार से आए कोस्टल एक्वा कल्चर अथॉरिटी चेन्नई सेक्रेटरी के.सी. देवसेनापति ने भी प्रदर्शनी में हिस्सा लिया.

पहले से संचय पानी में भी हो सकती है खेती

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए झींगा पालन की योजना शुरु की है. जिससे किसान एक साल मे 21 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं.उन्होंने छत्तीसगढ़ में डबरी और तालाब बहुत संख्या में होने के कारण अलग से ज्यादा कुछ नहीं करने का दावा किया. पहले से संचय जल में ही खेती किसानी से कई गुना ज्यादा आय अर्जित होने का दावा किया. इस कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि हमारा देश और हमारा प्रदेश कृषि ही नहीं बल्कि आधुनिक हथियार, अंतरिक्ष विज्ञान, रक्षा अनुसंधान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के साथ आवास, क़ृषि, बागवानी पशु पालन जैसे क्षेत्र में अग्रणी है.

जांजगीर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित प्रदर्शनी में भारत सरकार की उपक्रमों के साथ-साथ राज्य सरकार की योजना का प्रदर्शन किया जा रहा है. इसे देखकर युवा महिला और किसान सभी खुश हैं. तीन दिनों तक इस प्रदर्शनी से जानकारी जुटाकर ग्रामीण भी केंद्र सरकार की योजना से जुड़कर लाभ लेने की तैयारी में है.