Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhilai News: वृंदा नगर में बुजुर्ग दंपत्ति की संदिग्ध मौत; घर के अलग-अलग कमरों में मिले पति-पत्नी के... Surguja News: रामगढ़ पर्वत बचाने के आंदोलन में कूदा 'जनजातीय सुरक्षा मंच'; गणेश राम भगत ने बताया इसे... World Blood Donor Day: कोरिया में रक्तदान शिविर का आयोजन; कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने खुद रक्तदान कर पे... Durg Road Accident: नेशनल हाईवे-53 पर तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर; बाइक सवार युवक की जलकर दर्दनाक मौत Vijay Sharma Press Conference: दुर्ग में बोले डिप्टी सीएम विजय शर्मा; बस्तर की तर्ज पर दुर्ग संभाग म... Cyber Fraud in Raipur: वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप हैक; ठगों ने नाम का इस्तेमाल कर ... Dhamtari Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश; 8 आरोपी गिरफ्ता... Hazaribagh Road Accident: चरही घाटी में पलटा कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक; केबिन में फंसे चालक को घंटों ... PM Modi 12 Years: बीजेपी ने मनाई 'प्रगतिपथ यात्रा'; रांची में नित्यानंद राय ने गिनाईं केंद्र सरकार क... चुनावी मौसम का हथियार बन गयी केंद्रीय एजेंसियां

धुले ट्रिपल मर्डर: एक छोटी सी बात पर सगाई में चले हथियार, बिछ गई 3 लाशें, दहल उठा महाराष्ट्र

सगाई समारोह में शादी के कार्ड पर नाम नहीं छपने से नाराजगी इतनी बढ़ गई कि तीन लोगों की हत्या कर दी गई. घटना महाराष्ट्र के धुले जिले के पिम्पलनेर कस्बे की है. यहां सगाई समारोह के दौरान मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. शादी के कार्ड (पत्रिका) में नाम छपवाने को लेकर दो गुटों के बीच शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि शादी हॉल में ही धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया

इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं. घटना पिंपलनेर के नीलकंठ नगर क्षेत्र की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार सगाई और हल्दी की तैयारियां चल रही थीं, तभी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट से होते हुए चाकूबाजी तक पहुंच गया.

मृतकों की पहचान देवेंद्र ज्ञानेश्वर पवार, सुरेश मोजगीर गोसावी और साहिल सुरेश गोसावी के रूप में हुई है. तीनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं, घायलों में पंकज अशोक गीर, सुरेश सुपडुगीर और सागर गोसावी शामिल हैं. सभी को पहले ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमला सुनियोजित था. उनका कहना है कि व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए पहले ही धमकी दी गई थी, जो आखिरकार सच साबित हुई. पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. पिंपलनेर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

सगाई के दिन हुए इस रक्तपात से पिंपलनेर समेत पूरे धुले जिले में दहशत का माहौल है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है.