Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Hydration Tips: शरीर में पानी की कमी दूर करेंगे मखाना और पोहा, जानें गर्मी में हाइड्रेटेड रहने के बे... Indian IT Sector: AI और ग्लोबल मंदी से भारतीय आईटी सेक्टर को 115 बिलियन डॉलर का घाटा, संकट में हजारो... School Holidays 2026: भीषण गर्मी के बीच स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा, जानें आपके राज्य में कब से ब... Israel Election: नेतन्याहू की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व PM बेनेट और लैपिड ने चुनाव से पहले मिलाया हाथ, बन... Weather Update: दिल्ली में आज हीटवेव का येलो अलर्ट, 48 घंटे में पलटेगा मौसम; हिमाचल में बर्फबारी और ... AAP Action: आम आदमी पार्टी ने 7 बागी राज्यसभा सांसदों पर लिया बड़ा एक्शन, सदस्यता रद्द करने के लिए स... Rahul Gandhi at Gargi College: 'Gen Z हमारा भविष्य', गार्गी कॉलेज की छात्राओं से और क्या बोले राहुल ... Arvind Kejriwal in Bengal: ममता के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बंगाल में बोले- यह लोकतंत्र बचान... धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: नागपुर में बोले- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू, एक को बनाएं RSS का स्वयंसे... Thanthania Kalibari: कोलकाता के ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें 300 साल पुराने इस मं...

Vijay Mallya Return: कब होगी माल्या की वतन वापसी? वकील ने बॉम्बे HC में कहा- ‘तारीख तय नहीं’

भगोड़े बिजनेसमैन विजय माल्या के खिलाफ धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के कई केस चल रहे हैं. इन्हीं मामले में भगोड़े बिजनेसमैन की ओर से बॉम्बे हाई कोर्ट में उनके वकील ने बताया कि विजय माल्या ये नहीं बता सकते कि वो भारत कब लौटेंगे क्योंकि कानूनी तौर पर यूके छोड़ने पर रोक लगी हुई है. अपने वकील अमित देसाई के जरिए हाई कोर्ट में माल्या ने कहा, पासपोर्ट रद्द होने के बाद एक्टिव पासपोर्ट नहीं था इसलिए वह भारत लौटने की कोई पक्की तारीख नहीं बता सकते.

माल्या की ओर से ये बात उस वक्त कही गई है जब चीफ जस्टिस चंद्रशेखर और जस्टिस गौतम अंखड की बेंच ने पिछले हफ्ते साफ कहा था कि जब तक माल्या भारत वापस नहीं आ जाते, तब तक वह भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई नहीं करेंगे. कोर्ट ने माल्या से यह साफ करने को कहा था कि उनका भारत लौटने का इरादा है या नहीं.

माल्या ने अपनी याचिकाओं में क्या कहा है?

दरअसल, 2016 से यूके में रह रहे माल्या ने हाई कोर्ट में 2 पिटीशन फाइल की हैं. एक में उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने के ऑर्डर को चैलेंज किया गया है. दूसरी याचिका में भगोड़ा आर्थिक अपराधी एक्ट की वैलिडिटी पर सवाल उठाया गया है. माल्या पर कई हजार करोड़ के लोन रीपेमेंट में डिफॉल्ट करने और मनी लॉन्ड्रिंग के चार्ज का सामना करने का आरोप है.

मैं वापसी की कोई पक्की तारीख नहीं बता सकता

विजय माल्या ने हाई कोर्ट को दिए अपने स्टेटमेंट में कहा, मैं अपनी वापसी की कोई पक्की तारीख नहीं बता सकता हूं. इसकी वजह ये है कि मेरे पास इंडियन पासपोर्ट नहीं है. मेरे पासपोर्ट को सरकार ने 2016 में कैंसिल कर दिया था. इसके साथ ही इंग्लैंड और वेल्स की कोर्ट के ऑर्डर हैं, जिनमें मुझे देश छोड़ने से रोका गया है.

हाई कोर्ट में क्या बोले माल्या के वकील?

माल्या के वकील देसाई ने कहा, माल्या को इंग्लैंड और वेल्स छोड़ने या छोड़ने की कोशिश करने या किसी भी इंटरनेशनल ट्रैवल डॉक्यूमेंट के लिए अप्लाई करने या उसके पास होने की इजाज़त नहीं है. लिहाजा पिटीशनर यह नहीं बता सकता कि वह इंडिया कब लौटेगा. भगोड़े के टैग और एक्ट के नियमों के खिलाफ उनकी याचिकाओं पर सुनवाई के लिए कोर्ट को माल्या का देश में होना जरूरी नहीं है.