Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
असम की महिलाओं की 'बड़ी बैसाखी'! 40 लाख लाभार्थियों के खाते में आएंगे ₹9,000; CM हिमंत सरमा ने महिला... दिल्ली के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड! बनी देश की पहली 'रिंग मेट्रो' वाली राजधानी, पीएम मोदी ने 71.5 किमी ल... Punjab Budget 2026: 'मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना' शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹1000 और SC महिल... Arvind Kejriwal in Gujarat: गांधीनगर में अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, बोले- "भ्रष्टाचार खत्म करने क... Kanpur News: कानपुर में फॉरेंसिक साइंटिस्ट की सरेआम पिटाई, तीन महिलाओं ने बीच चौराहे पर किया हमला; प... UP News: उत्तर प्रदेश में गूगल मैप की बड़ी लापरवाही, गलत नेविगेशन के कारण नाले में गिरी तेज रफ्तार क... दिल्ली की रफ्तार को लगा 'पंख'! सीएम रेखा ने किया नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन; कनेक्टिविटी में आएगा ... Tamil Nadu Assembly Election 2026: AIADMK चीफ पलानीस्वामी ने DMK-कांग्रेस गठबंधन को घेरा, बोले- "गठब... Karnataka Crime News: शादी के नाम पर जबरन धर्म परिवर्तन और लूट! कर्नाटक की महिला ने पति पर लगाए गंभी... मलेरिया नियंत्रण की दिशा में इस खोज की बहुत मदद मिलेगी

Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें पूरी टाइमिंग

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व का उल्लास नजर आ रहा है. मंदिर की सजावट के लिए बेंगलुरु से 200 कलाकार आए हैं, जो कि विदेशी फूलों से बाबा महाकाल के मंदिर की सजावट कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी और महाकालेश्वर मंदिर के पंडाल में इंदौर के कलाकारों द्वारा भव्य रंगोली का निर्माण किया गया है. शनिवार-रविवार की दरमियानी रात2:30 बजे से बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए जागेंगे और फिर लगातार 44 घंटे तक दर्शन देंगे.

बेंगलुरु से विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की सजावट करने आए कृष्णमूर्ति रेड्डी ने बताया कि बेंगलुरु से 200 कलाकार नटराज मंदिर की थीम पर सजावट करने के लिए उज्जैन आए हैं, जो कि पिछले तीन दिनों से मंदिर की साज-सज्जा करने में लगे हुए हैं. आपने बताया कि भगवान महाकाल के दरबार को 40 से अधिक विदेशी प्रजातियों के फूलों से सुसज्जित किया जा रहा है. सजावट के फूल सिंगापुर, हांगकांग, स्विट्जरलैंड और इंडोनेशिया से मंगाए गए हैं.

44 घंटे तक दर्शन देंगे बाबा महाकाल

मंदिर में हो रही सजावट के साथ उज्जैन के पंकज सेहरा एवं उनकी टीम और इंदौर के केशव शर्मा द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के सम्पूर्ण परिसर में रंगोली बनाई जा रही हैं. महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा के अनुसार, आज रात भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल रात 2.30 बजे जागेंगे. मंदिर के यह पट 16 फरवरी की रात 11 बजे खुले रहेंगे. इस दौरान रविवार सुबह 4.30 बजे से दर्शन का सिलसिला शुरू होगा.

दोपहर 12 बजे होगी भस्म आरती

भगवान पर जलधारा अर्पित की जाएगी. सुबह 7.30 बजे बाल भोग और सुबह 10.30 बजे भोग आरती की जाएगी. जिसके बाद दोपहर 12 बजे तहसील तथा शाम 4 बजे होलकर और सिंधिया स्टेट की ओर से पूजा होगी. वहीं, रात 11 बजे महानिषाकाल में महाकाल की महापूजा शुरू होगी, जो रातभर चलेगी. 16 फरवरी को सोमवार सुबह 4 बजे भगवान के शीश पर फल और फूलों के साथ सप्तधान्य से बना मुकुट सजाया जाएगा. जब कि दोपहर 12 बजे भस्म आरती होगी.

10 लाख भक्तों के आने का अनुमान

प्रशासन का दावा है कि इस बार महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए 10 लाख भक्त आएंगे. ऐसे में पुलिस और प्रशासन ने दर्शनार्थियों के लिए व्यवस्थाएं की हैं. रविवार 15 और 16 फरवरी सोमवार के लिए आम दर्शनार्थियों को लगभग 40 मिनट में और शीघ्र दर्शन के लिए 250 रुपए का टिकट लेकर दर्शन करने वालों को 25 मिनट में दर्शन करवाने की व्यवस्था की जा रही है. व्यवस्थाओं में सामान्य दर्शन, शीघ्र दर्शन, पास धारी, भस्म आरती दर्शन, लड्डू प्रसाद, पूछताछ केन्द्र, पार्किंग, जूता स्टैंड, पेयजल, लाइट, बुजुर्ग, दिव्यांग दर्शनार्थियों के लिए व्हील चेयर और सभी की सुरक्षा और सभी के लिए मूलभूत सुविधाएं जुटाई गई है.