Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Women's Day 2026: केरल में राहुल गांधी ने छात्राओं से की दिल की बात, महिला सशक्तिकरण और 'Identity' प... चित्तौड़गढ़ में नारकोटिक्स विभाग का बड़ा छापा! 3 किसानों के पास मिली रिकॉर्ड से 52 किलो ज्यादा अफीम,... सिस्टम की लापरवाही की भेंट चढ़ी 1.75 करोड़ की मशीन! 4 साल तक खाती रही धूल, अब कबाड़ के भाव बिका 'करो... भोपाल में अगले 2 महीने तक सख्त पहरा! अब बिना अनुमति नहीं निकाल सकेंगे रैली और जुलूस, आदेश उल्लंघन पर... Indore Rangpanchami 2026: राजवाड़ा पर 'मिसाइलों' से बरसे रंग! आसमान में बना गुलाल का सतरंगी बादल, इं... Crime News: सरसों के खेत में हो रही थी अफीम की अवैध खेती, पुलिस ने जब्त किए करोड़ों के 50 हजार पौधे;... MP के सवा 2 लाख शिक्षकों की नौकरी पर संकट! अब देनी होगी अग्निपरीक्षा, फेल हुए तो सीधे होंगे बाहर; जा... 18 आतंकियों का काल बने आशुतोष वरदेय! 9 बार मौत को दी मात, वीरता पदक विजेता जांबाज ने सुनाई रोंगटे खड़... Indore News: इंदौर में पीतल की किताब में दर्ज हुआ आयतुल्लाह खामेनेई का नाम, ईरान के सुप्रीम लीडर को ... ममता बनर्जी पर भड़के CM मोहन यादव! बोले- 'राष्ट्रपति का अपमान बर्दाश्त नहीं, तुरंत माफी मांगें दीदी'...

मुंबई: मुलुंड में बड़ा हादसा, मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरने से 1 की मौत, कई गाड़ियां चकनाचूर

महाराष्ट्र के मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एलबीएस रोड स्थित निर्माणाधीन मेट्रो पिलर के सीमेंट का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया. इसकी चपेट में कई गाड़ियां भी आईं. पिलर का हिस्सा एक ऑटो रिक्शा पर भी आ गिरा, जिससे उसमें सवार यात्रियों को चोटें आईं. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और 4 लोग घायल हुए हैं.

बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा दोपहर करीब 12:20 बजे हुआ है. एक ऑटो में सवार 4 लोग घायल हुए हैं. वहीं, एक शख्स की मौत हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिरा हुआ सीमेंट ढांचा काफी बड़ा और भारी था, जिससे ऑटो का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

मौके पर राहत और बचाव टीम

सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव टीम पहुंच गई है. मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल स्थिति का आकलन कर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है. स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के अधिकारी, वार्ड प्रशासन के कर्मचारी और 108 एंबुलेंस सेवा के दल भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए. घायलों को प्राथमिक उपचार देने और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद कुछ समय के लिए एलबीएस रोड पर यातायात बाधित हो गया और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया, ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए.

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि निर्माणाधीन पिलर कमजोर था. हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता तकनीकी जांच के बाद ही चल सकेगा. मेट्रो परियोजना से जुड़े इंजीनियरों और ठेकेदार कंपनी के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया है.

हादसे की जांच की जाएगी

स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी और यदि निर्माण में लापरवाही या सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आती है तो जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस बीच, लोगों में निर्माणाधीन मेट्रो कार्यों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है. मलबा पूरी तरह हटाए जाने के बाद ही क्षति और हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.