Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में जापानी निवेश की तैयारी: सीएम विष्णु देव साय से मिला जापान का प्रतिनिधिमंडल, इन सेक्टरो... Dhamtari Yuva Fest 2026: धमतरी युवा फेस्ट का भव्य समापन, 8000 से अधिक युवाओं की रही मौजूदगी Ambikapur News: पटाखा गोदाम में आग मामले में बड़ी कार्रवाई, मुकेश और प्रवीण अग्रवाल के खिलाफ मामला द... नारायणपुर: खराब सड़क के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण, चक्काजाम से आवाजाही ठप PM Modi Mann Ki Baat: छत्तीसगढ़ के काले हिरण और बांस के मुरीद हुए पीएम मोदी, सीएम विष्णुदेव साय ने ज... कवर्धा में 'बायसन' के अस्तित्व पर खतरा! 6 महीने में पांचवें बायसन की मौत, वन विभाग की मुस्तैदी पर उठ... अबूझमाड़ में 'आजादी' की पहली रोशनी! दशकों के अंधेरे के बाद ईरपानार गाँव में पहुँची बिजली; खुशी से झू... 40 डिग्री पारा और 4 दिन से सूखा हलक! बूंद-बूंद पानी को मोहताज हुए लोग; सिस्टम की लापरवाही पर भड़का ज... शिवपुरी बनेगा एमपी का नया 'डिफेंस हब'! 2500 करोड़ का निवेश और हजारों को नौकरी; जानें कब शुरू होगा प्... Crime News: दिव्यांग की मदद के नाम पर घर में घुसा आरोपी, भरोसे का कत्ल कर दिया वारदात को अंजाम; जांच...

Chhattisgarh Crime: शराबी पति ने पत्नी पर किया हमला और फूंका अपना ही घर, मनेंद्रगढ़ इलाके में फैली दहशत

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 में एक सनसनीखेज घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. नशे में धुत पति ने पहले अपनी पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया और उसके बाद गुस्से में घर में आग लगाकर फरार हो गया.

पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर में लगाई आग

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान गौरव शर्मा के रूप में हुई है. उसकी पत्नी एक निजी स्कूल में शिक्षिका है. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर शुक्रवार को पति पत्नी के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते उग्र हो गया. इसी दौरान आरोपी ने पत्नी पर ब्लेड से वार कर दिया. घटना यहीं नहीं रुकी, आरोपी ने घर में आग लगा दी, जिससे घर में रखा फर्नीचर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया.

घायल पत्नी का अस्पताल में हो रहा इलाज

आसपास के लोगों ने आग की लपटें देख तत्काल पुलिस और दमकल को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा.

फरार आरोपी की तलाश में एमसीबी पुलिस

थाना प्रभारी दीपेश सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगजनी एवं मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है.