Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... प्रदर्शनकारियों के साथ हूं, एयरपोर्ट परियोजना रद्दः विजय भारत ने गेंहू भेजने पर लगी रोक अब हटा ली वर्ष 2021 में चूड़ाचांदपुर में सेना काफिले पर हुआ था हमला कर्नाटक के मुख्यमंत्री से मिले उद्योगपति गौतम अडाणी सेनापति में गोलीबारी में सीआरपीएफ जवान घायल अगर विपक्ष नहीं, तो इशारा किसकी तरफ था?: पी. चिदंबरम कांग्रेस ने कहा अब इसरो का गला घोंट रहे मोदी अमेरिका के अंधाधुंध आक्रमण से ईरान की सैन्य क्षमता उजागर

भाजपा नेताओं का नाम आया गिरफ्तार करोः कुणाल घोष

कोयला घोटाला में ईडी द्वारा गिरफ्तार लोगों पर बवाल

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः कोयला तस्करी मामले में अब भाजपा का नाम जुड़ता नजर आ रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को लंबी पूछताछ के बाद चिन्मय मंडल और किरण खां को गिरफ्तार किया है। तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव और प्रवक्ता कुणाल घोष ने विस्फोटक दावा किया है कि इन दोनों आरोपियों से पूछताछ में भाजपा के एक शीर्ष नेता का नाम सामने आया है। सोशल मीडिया पर सूत्रों का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि उक्त नेता के पास हर महीने मोटी रकम जाती थी।

कुणाल घोष के अनुसार, ईडी अब उस नेता का बयान दर्ज करने के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी में है। खबर मिलते ही वह नेता मामले को रफा-दफा करने के लिए मंगलवार को दिल्ली रवाना हो गए। इसी को आधार बनाकर कुणाल घोष ने सवाल उठाया, क्या ईडी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करेगी? या किसी भी क्षण दिल्ली से उन्हें ‘राजनीतिक सुरक्षा कवच’ मिल जाएगा?

आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले कोयला तस्करी मामले में ईडी काफी सक्रिय दिख रही है। गिरफ्तार किए गए चिन्मय मंडल और किरण खां रिश्ते में मामा-भांजे हैं। बताया जाता है कि वामपंथी शासन के दौरान उन्होंने अवैध कोयला कारोबार शुरू किया था और धीरे-धीरे रेत खनन तक अपना जाल फैला लिया।

चिन्मय मंडल पुरुलिया के निवासी हैं, जबकि उनके भांजे किरण खां रानीगंज के रहने वाले हैं। पूर्व में हुई छापेमारी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में बेहिसाब नकदी और तस्करी से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि ये दोनों इस सिंडिकेट के महत्वपूर्ण वित्तीय और परिचालन हिस्से को संभालते थे। कथित तौर पर प्रभावशाली व्यक्तियों तक प्रोटेक्शन मनी पहुँचाने का काम भी इन्हीं का था। अब कुणाल घोष के दावों के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है कि क्या ईडी वास्तव में उस भाजपा नेता पर शिकंजा कसेगी या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।